जनता जनार्दन से मुलाकात कर सुनी समस्याएँ, जिलाधिकारी के साथ विकास योजनाओं पर की चर्चा::- विधायक माधव आनंद 

0
विधायक माधव आनंद जनता की शिकायत सुनते 
मधुबनी, 
विधायक माधव आनंद ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान हेतु ईमानदार प्रयास किया। सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुए जनसंपर्क एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने उनसे मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों से अवगत कराया।इस अवसर पर विधायक माधव आनंद ने कहा कि उनके लिए जनता ही भगवान के समान है तथा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर खुशी देखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी लोगों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही। विधायक माधव आनंद ने कहा “जनता जनार्दन का विश्वास और आशीर्वाद ही मुझे निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”इसके उपरांत विधायक माधव आनंद ने मधुबनी के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं एवं आगामी परियोजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही क्षेत्र के विकास को गति देने हेतु कई नए पहल एवं योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को शीघ्र गति से पूरा करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!