September 27, 2026

रुद्रांश चौधरी का प्रथम जन्मदिन अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, देश-विदेश के उपस्थित हुए मेहमान

0
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग 
बेनीपट्टी 
शंकरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. संत कुमार चौधरी एवं ट्रस्टी श्रीमती छाया चौधरी के पौत्र तथा एनडीआईआईटी कॉलेज के निदेशक डॉ. राहुल चौधरी एवं डॉ. श्रुति ठाकुर चौधरी के सुपुत्र रुद्रांश चौधरी का प्रथम जन्मदिन नई दिल्ली में स्थित एलेना फार्म्स, आनंद ग्राम, घिटोरनी में अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर हजारों अतिथियों ने भाग लेकर नन्हे रुद्रांश को आशीर्वाद दिया और शुभकामनाओं की वर्षा की। समारोह में अनेकों मानिये सांसद, मानिये विधायक, सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधि, कई देशों के राजदूत, तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तित्व, परिवारजन और मित्रगण उपस्थित रहे। बिहार, नेपाल, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हरयाणा, पंजाब, गुजरात इत्यादि सहित अनेक स्थानों से आए मेहमानों ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।
केक कटिंग समारोह में माननिये सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  राधा मोहन सिंह जी, महामहिम  कलराज मिश्र जी (पूर्व राज्यपाल-राजस्थान एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री), पद्मा भूषण  हुक्मदेव नारायण यादव जी (पूर्व केंद्रीय मंत्री), राजस्थान के माननिये विधायक  घनशयाम मेहर जी,  अंशुमान भूमिया-आईपीएस, आईजी जयपुर, गौरव शर्मा आईपीएस, डीआईजी-जम्मू कश्मीर,  गोविन्द राम जैस्वाल, निदेशक-शिक्षा, उत्तराखंड, समीर महासेठ, पूर्व मंत्री, बिहार सरकार, कृष्णा चौधरी, आईपीएस, पूर्व डीजी-सीआरपीएफ,  ए सी वर्मा,आईपीएस, पूर्व डीजी-सीआईएसएफ,  एस के झा, आईपीएस, डीजी-मध्य प्रदेश,   शिवनाथ मिश्रा, निजी सचिव, केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह जी,  हर्ष कुमार, पूर्व मंत्री हरयाना, श्रीमती प्रतिभा सिंह, पूर्व विधायक नवलगढ़, रामाशीष यादव, पूर्व विधायक, बेनीपट्टी, पूर्व विधान पार्षद बिहार डॉ दिलीप चौधरी, पूर्व विधान पार्षद  विनोद सिंह , दिलीप कुमार सिंह, समाज सेवक, जम्मू कश्मीर, श्री अजित कुमार झा, संपादक एनडीटीवी, बासुदेव गर्ग, चेयरमैन केएमजी मिल्क फ़ूड लिमिटेड, श्री मनिंदर जैन, संथापक,एमके ग्रुप,  विपिन गुप्ता, फाउंडर एडिटर, नेशनल एक्सप्रेस, डॉ इवगेनी ग्रीवा, भारत में रूस के डिप्टी ट्रेड कमिश्नर एवं श्रीमती ग्रीवा, अर्टेम योकोलोव, डिप्लोमेट रुस्सियन दूतावास, तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसके पश्चात बच्चों के लिए जादू का कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं,
जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर चौधरी परिवार के सभी सदस्य-  अशोक कुमार चौधरी, डॉ. संत कुमार चौधरी, श्रीमती छाया चौधरी, श्री अरबिंद कुमार चौधरी, डॉ. राहुल चौधरी, डॉ. श्रुति ठाकुर चौधरी, श्रीमती श्वेतांबरा चौधरी, श्री विनीत चौधरी, श्री अमित चौधरी,  ऋषि चौधरी,  आकाश चौधरी एवं सुश्री इरा चौधरी ने आये हुए सभी अति विशिष्ट अतिथि, मित्रों और सहयोगियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया!|परिवार ने इस दिन को अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताते हुए कहा कि रुद्रांश का जन्मदिन केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने वाला एक अवसर भी है। परिवार के सदस्यों ने साझा किया कि नन्हे रुद्रांश की मुस्कान ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया और यह दिन उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।समारोह में बच्चों की खिलखिलाहट, बड़ों की शुभकामनाएँ और परिवार की आत्मीयता ने इस उत्सव को एक सांस्कृतिक एवं सामाजिक मिलन समारोह का रूप दे दिया। अतिथियों ने कहा कि यह आयोजन न केवल चौधरी परिवार की परंपरा और सामाजिक जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने चौधरी परिवार की मेहमाननवाज़ी की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे को और मजबूत करते हैं। अंत में, परिवार ने सभी अतिथियों का पुनः धन्यवाद करते हुए यह संकल्प लिया कि वे आगे भी समाज के कल्याण और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देते रहेंगे। समारोह में पधारे प्रत्येक अतिथि को सम्मानित किआ गया

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!