जनता का विश्वास, स्नेह और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति ::- विधायक माधव आनंद

0
विधायक माधव आनंद जनता से मिलते 
मधुबनी 
 मधुबनी के विधायक माधव आनंद ने प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र की जनता जनार्दन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किया। विधायक माधव आनंद ने पत्रकारों को बताया कि जनता का विश्वास, स्नेह और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मेरा निरंतर प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समाधान हो तथा विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विधायक माधव आनंद मधुबनी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले के समस्याओं को निदान करने को लेकर शुक्रवार को मधुबनी जिला अधिकारी आनंद शर्मा से उनके कार्यालय कक्ष में पहुंचकर समस्याओं को निदान करने को लेकर गंभीर रूप से चर्चा की l माधव आनंद जब से मधुबनी की विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने हैं तब से अपने क्षेत्र में जन संवाद लगाकर जानते की समस्या को सुनते हैं और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान करने के लिए कहते हैंl यही कारण है कि जब माधव आनंद मधुबनी में उपस्थित रहते हैं तो उनके यहां सुबह से लेकर शाम तक आम जनता की भीड़ लगी रहती हैl विधायक माधव आनंद क्षेत्र में अधिक से अधिक समय उपस्थित रहते हैं जिससे आम नागरिकों को उनसे मिलने की सुविधा उपलब्ध रहती हैl

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!