November 14, 2026

बेनीपट्टी के कछरा गांव में अवैध बूचड़खाने का खुलासा, मुख्य सरगना हिरासत में

0
पुलिस ने 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति, एक मृत गाय बरामद; 3-4 अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
 घटनास्थल पर एसडीओ डीएसपी और पुलिस अधिकारी
मधुबनी
वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कछरा गांव स्थित एक बांसवारी में कथित रूप से अवैध बूचड़खाना संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद मधुबनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से एक मृत गाय बरामद की है तथा कथित अवैध बूचड़खाने के मुख्य संचालक को हिरासत में लिया है।मधुबनी वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को कछरा गांव में अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी गई। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार, बेनीपट्टी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।पुलिस के प्रारंभिक निरीक्षण में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। घटनास्थल से एक मृत गाय बरामद की गई, जिसकी पहचान उसके वास्तविक स्वामी ने कर ली है। पुलिस ने मुख्य सरगना को हिरासत में लेकर थाने लाया है। प्रारंभिक जांच में इस मामले में तीन से चार अन्य लोगों की संलिप्तता की बात भी सामने आई है।पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर फरार आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सभी संलिप्त आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, गाय के वास्तविक स्वामी के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की अपील और सख्त चेतावनीघटना के बाद कछरा गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और सामान्य बताई गई है। मधुबनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कहीं भी अवैध बूचड़खाने का संचालन या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!