November 16, 2026

बाबूबरही घटना में -12 नवंबर को प्राप्त शव बोरी में नहीं बल्कि खुले अवस्था में पुलिस टीम को मिला था।

0
भ्रामक खबर फैलाने वाले को किया गया चिन्हित, होगी कार्रवाई::- एसएसपी 
 जानकारी देते एसएसपी 
 मधुबनी
वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि बाबूबरही थानान्तर्गत 12. नवंबर को एक शव बरामद होने के उपरांत सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा यह भ्रम फैलाये जाने की सूचना मिली हैं कि शव बोरे में बंद मिला था। स्पष्ट करना है कि ये बात पूरी तरह से गलत और भ्रामक हैं। विदित हो कि उक्त शव बाबूबरही क्षेत्र स्थित एक खुले मैदान में झाड़ी के पास बिल्कुल खुली अवस्था में बरामद हुआ था।उल्लेखनीय है कि वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार गठित की गई विशेष पुलिस टीम के द्वारा ही उक्त शव की बरामदगी की गयी थी। शव मिलने के बाद पुलिस के बयान के आधार पर इस मामले में बाबूबरही थाना द्वारा हत्या की धाराओं में अज्ञात के विरूद्ध कांड संख्या-587/26, दर्ज किया गया हैं।पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की उपस्थिति में तीन चिकित्सकों की मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा पूर्ण वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। FSL की टीम द्वारा गहन जांच कराई गयी है। शव के नीचे से बरामद सर्विस पिस्टल की बैलिस्टिक जांच कराई जा रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि उक्त हथियार से गोली चली है या नहीं। इसके अतिरिक्त, अनुसंधान की  एहओपी के तहत मृतक की पहचान को वैज्ञानिक रूप से पुख्ता करने हेतु डीएनए  जांच भी कराई जाएगी।इस संपूर्ण मामले के त्वरित एवं वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 (खजौली) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल  का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा में जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।सोशल मीडिया सेल की टीम द्वारा इस मामले से जुड़ी खबरों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन लोगों ने भ्रामक खबर फैलाने का प्रयास किया गया था, उनको चिन्हित कर लिया गया हैं। इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता  एवं आईटी  एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मधुबनी पुलिस न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। आपका सहयोग एवं धैर्य हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!