November 9, 2026

किराड़ी में श्री श्री 108 काली पूजा संघ का 20वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित, भक्ति और मिथिलांचल की संस्कृति का दिखा संगम

0
नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र स्थित इन्दर एन्क्लेव फेस-II में श्री श्री 108 काली पूजा संघ की ओर से 20वां वार्षिकोत्सव धार्मिक श्रद्धा एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली की पावन रात्रि कार्तिक अमावस्या के अवसर पर मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना, निशा पूजा एवं भजन-कीर्तन के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ।पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह महोत्सव अब किराड़ी क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। खासकर बिहार, मिथिलांचल एवं पूर्वांचल से दिल्ली आकर बसे लोगों के लिए यह आयोजन अपनी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।पूजा मंडप में उपस्थित आचार्य विद्यानंद पंडित एवं पुजारी जगदीश मिश्र ने मां काली की उपासना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्तिक अमावस्या की रात्रि में मां काली की आराधना शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
समिति सदस्य कमलेश सिंह ने बताया कि पूजा का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ दिल्ली में रह रहे मिथिलांचल एवं अन्य क्षेत्रों के लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। पूरी रात भजन-कीर्तन, मैथिली लोकगीत एवं धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां की आराधना की जाती है।महोत्सव के तहत 9 नवंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मैथिली लोकगीत, संगीत, भजन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं, 10 नवंबर को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन एवं विदाई समारोह आयोजित होगा।पूजा स्थल की आकर्षक सजावट, विद्युत रोशनी, दीपमालाओं एवं मां काली की भव्य प्रतिमा से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
श्रद्धालु मां के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं।इस आयोजन को सफल बनाने में संघ के प्रमुख सदस्यों राघव झा, जय शंकर चौधरी, सुजीत मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, मुरारी झा, कन्हैया झा एवं उदय मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।पूजा प्रभारी नरेंद्र झा, सुनील झा एवं अधीर ठाकुर, उमेश झा, सुरक्षा प्रभारी गौतम मिश्रा, राकेश झा एवं विनय झा, भंडार प्रभारी जय शंकर चौधरी एवं योगेश मिश्रा तथा सांस्कृतिक प्रभारी वासुकिनाथ झा, रंजीत झा एवं अजीत मिश्रा का भी सराहनीय योगदान रहा। समिति के पूर्व अध्यक्ष दिनेश मंडल के साथ अवधेश झा, सुनील प्रतिहस्त, गजेन्द्र झा, भावनाथ झा एवं संजय झा सहित पूर्व पदाधिकारियों, आजीवन सदस्यों एवं सेवादारों ने भी आयोजन में सहयोग दिया।समिति के प्रवक्ता अखिलेश सिंह एवं धीरज झा ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, मातृशक्तियों, युवाओं एवं समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर 20वें वार्षिकोत्सव को सफल बनाने की अपील की।
संघ का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे एवं मिथिलांचल की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सुंदर उदाहरण बन गया है।
पूजा स्थल: प्लॉट संख्या C-217, इन्दर एन्क्लेव, फेस-II, काली माता मंदिर, बुध बाजार रोड, किराड़ी, दिल्ली-110086।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!