बिहार युवाओं का प्रदेश है, जो देश-विदेश में अपने कठिन परिश्रम की बदौलत राज्य का नाम रौशन कर रहे है:- डीएम आनंद शर्मा

0
केक काट कर उद्घाटन करते डीएम,एसपी  
 मधुबनी
बिहार दिवस के अवसर पर संध्याकालीन कार्यक्रम का जिलाधिकारी, आनंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा केक काटकर एवं गुब्बारा गुच्छ उड़ाकर शानदार शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुई जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने सभी जिलावासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बिहारी होना गर्व की बात है। बिहार युवाओं का प्रदेश है। जो देश-विदेश में अपने कठिन परिश्रम की बदौलत राज्य का नाम रौशन कर रहे है।
उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने-अपने बच्चो को अच्छी-से-अच्छी शिक्षा देने का अनुरोध किया। ताकि बिहार के बच्चे निरंतर देश और दुनिया मे बिहार का नाम रौशन करते रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार  की भूमि काफी उर्वरता से भरपूर है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी बिहारियों को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि हम चाहे जिस क्षेत्र में कार्य कर रहे हो, देश-दुनिया के जिस कोने में हो, वही अपने कार्य कुशलता की बदौलत अपने राज्य बिहार का नाम रौशन करे।
जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी जिलावासियों के सहयोग से जिले में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। जिसके लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम संकल्पित है।पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी जिलावासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने भी सभी जिलावासियों के सहयोग से जिला का शांति एवं सद्भाव के साथ निरंतर विकास किए जाने की बात कही।तत्पश्चात गणेश वंदना एवं झिझिया नृत्य की प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।पुनः भावना कुमारी के द्वारा प्रतुत कथक नृत्य की प्रस्तुति का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ अभिषेक कुमार, रामसेवक ठाकुर एवं अन्य ने किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा, बिंदु गुलाब, नगर निगम उपाध्यक्ष, अमानुल्लाह खान, उप-विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, नगर आयुक्त, उमेश भारती, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, रश्मि, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, चंदन कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य तथा काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।
 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!