मधुबनी मिथिला की हृदय स्थली, चित्रकला,में 5 पद्मश्री की उपाधि मिलना अपने आप मे गौरव का विषय::- मंत्री अरुण शंकर प्रसाद 

0
“मिथिला महोत्सव 2026 के सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का माननीय मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ”
“प्रसिद्ध मैथिली कलाकार निखिल महादेव झा की मैथिली गीतों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक” 
“प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकार भव्या पंडित(इंडियन आइडल) की प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया”
“हास्य कलाकार सतीश पप्पू कॉमेडियन के फुहारों पर लोट-पोट होते रहे दर्शक”
 कार्यक्रम का मंत्री दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते 
मधुबनी
मिथिला महोत्सव 2026 के सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर में मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, अरुण शंकर प्रसाद ,जिलाधिकारी, आनंद शर्मा,पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार, अध्यक्षा, जिला परिषद, बिंदु गुलाब यादव,उपाध्यक्ष  संजय कुमार यादव तथा डीडीसी सुमन प्रसाद साह सहित अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री,  अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि मधुबनी मिथिलांचल की हृदय स्थली है।
मिथिला महोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर तथा कृषि प्रधान जिला होने के कारण इस अवसर पर वर्षा होना सुखद संयोग है। मधुबनी चित्रकला के क्षेत्र में विश्व स्तर पर विख्यात है। एक ही जिला से एक ही क्षेत्र,चित्रकला,में 5 पद्मश्री की उपाधि मिलना अपने आप मे गौरव का विषय है।उन्होंने मिथिला के बारे में कहा कि पग-पग पोखर माछ मखान, सरस बोल मुश्की मुख पान विद्या वैभव शांति प्रतीक, जनक नगरी मिथिला थिक।
मिथिलांचल हिमालय की गोद से लेकर गंगा के किनारे तथा महानंदा से लेकर बागमती तक फैला है। मिथिला क्षेत्र का अलग विरासत  और संस्कृति है, जो सभी संस्कृतियों को समेटे हुए है। बिहार और भारत का गौरवशाली इतिहास मिथिला से भी प्रारंभ होता है। मिथिला कवि कोकिल विद्यापति, कालिदास, गार्गी, मैत्री, लोरिक, सल्हेश, दीना भद्री, वाचस्पति मिश्र जैसे विद्वानों की धरती रही है।
उन्होंने सभी लोगों खासकर युवाओं से देश ही नही बल्कि दुनिया मे मधुबनी और मिथिलांचल का मान बढ़ाने का आह्वान किया। अपनी परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए आगे बढ़ाने का संकल्प लें। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिससे आने वाले समय मे देश-विदेश से पर्यटक मधुबनी आये यह प्रयास किया जा रहा है। आनेवाले समय मे मधुबनी पर्यटन के क्षेत्र में देश के मानचित्र पर आगे अवश्य आगे आयेगा। मिथिला के पुनरुद्धार का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने मधुबनी के युवाओं से आगे बढ़कर मधुबनी और मिथिला का गौरव देश-विदेश में बढ़ाने की अपील किए।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मिथिला के प्रसिद्ध मैथिली कलाकार निखिल महादेव झा की प्रस्तुति का दर्शकों ने लुत्फ उठाया।कॉमेडियन सतीश पप्पू के हास्य-व्यंग्य से दर्शक हंस-हंस कर लोट-पोट होते रहे।प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकार भव्या पंडित(इंडियन आइडल) की प्रस्तुति पर दर्शक झूमते दिखे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, जिला परिषद, अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, डीडीसी, सुमन प्रसाद, अपर समाहर्ता(आपदा), संतोष कुमार, नगर आयुक्त, उमेश कुमार भारती, एसडीएम, सदर मधुबनी, चंदन कुमार झा,उपनिदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!