February 23, 2026

संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का भव्य संगम, वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ

0
कार्यक्रम में मंत्री
मधुबनी
कान्हर कपिलदेव सरस्वती विद्या मंदिर कैटोला में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में विद्या भारती के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, मधुबनी के मेयर अरुण राय, पद्मश्री सम्मानित शांति देवी, सखी बहिनपा मैथलानी समूह की संयोजिका छाया मिश्रा, लोक शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष विजय कुमार झा तथा लोजपा उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह कन्हैया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के भैया-बहनों ने सांस्कृतिक, देशभक्ति एवं सामाजिक विषयों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। मंच संचालन विद्यालय की बहन ऋचा कुमारी, ज्योति कुमारी एवं भैया सुमंगल सुमन ने प्रभावी ढंग से किया।मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि विद्या मंदिर की शिक्षण पद्धति समाज में संस्कार, अनुशासन एवं सांस्कृतिक चेतना का संवर्धन करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालय समाज के सहयोग से ही संचालित होते हैं और यही सामूहिक सहभागिता उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विद्यालय परिवार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!