उच्चैठ भगवती स्थान के विकास हेतु धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन अभिलंब हो ::- घनश्याम ठाकुर
विधान परिषद में प्रश्न उठने एमएलसी
बेनीपट्टी
भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने विधान परिषद में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी स्थित विश्व विख्यात ऐतिहासिक, धार्मिक एवं ज्ञान की देवी स्थल उच्चैठ भगवती स्थान के विकास हेतु न्यास समिति गठन में हो रही विलंब एवं प्रशासनिक उदासीनता को लेकर सवाल उठाया है! एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने मंगलवार को बिहार विधान परिषद् के सदन में मधुबनी जिला के बेनीपट्टी स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के उच्चैठ भगवती स्थान मंदिर में न्यास समिति गठन में हो रही अनावश्यक देरी एवं प्रशासनिक शिथिलता का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा है कि मंदिर की आय-व्यय व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप शीघ्र न्यास समिति गठन की मांग की, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था सुरक्षित रहे और मंदिर का समुचित विकास हो सके।सरकार से स्पष्ट वक्तव्य की मांग की गई कि आखिर कब तक इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल की व्यवस्था लंबित रखी जाएगी? उन्होंने कहा कि मिथिला की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े इस विषय पर मैं निरंतर संघर्षरत रहूँगा। ज्ञात होगी करीब 20 वर्षों से स्थानीय लोगों के द्वारा मंदिर विकास के लिए न्यास समिति की गठन की मांग करते रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी और प्रशासन के लापरवाही के कारण आज तक न्यास बोर्ड का गठन नहीं हो पाया है जिसके कारण विकास की धारा रुका हुआ है!
