February 5, 2026

मतदान,मतगणना को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन तैयार::- डीएम एसपी 

0
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त जानकारी देते
मधुबनी
संयुक्त सचिव, बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पटना के अधिसूचना के द्वारा मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी, झंझारपुर, खजौली, खुटौना, लदनियां, मधेपुर एवं राजनगर प्रखंड के विभिन्न पैक्स का निर्वाचन आज शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराये जाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिला दंडाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त आदेश जारी करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया है।जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (स०स०) सह जिला सहकारिता पदाधिकारी, मधुबनी से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार उक्त प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को मतदान के निमित अभ्यर्थिता वापसी के पश्चात प्रखंडवार 19 प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) का मतदान 54 मतदान केंद्रों पर सविरोध शुक्रवार को पूर्वाह्न 7 बजे से 4:30 बजे अपराह्न तक सम्पन्न होगा।जिसमें अंधराठाढ़ी प्रखंड के डुमरा पैक्स, झंझारपुर प्रखंड के नवानी पैक्स, खजौली प्रखंड के   चंद्रडीह पैक्स एवं सराबे पैक्स, खुटौना प्रखंड के कारमेघ उत्तरी पैक्स, कारमेघ पश्चिमी पैक्स, बीरपुर पैक्स, लदनियां प्रखंड के खोजा पैक्स, मधेपुर प्रखंड के गढ़गांव पैक्स, द्वालख पैक्स, पचही पैक्स, परवलपुर पैक्स, बकुआ पैक्स, बाँकी पैक्स, बाथ पैक्स, भखराइन पैक्स, महिशाम पैक्स एवं महासिंह हसौली पैक्स तथा राजनगर के भटसिमर पूर्वी पैक्स में मतदान होना है। सभी पैक्स को मिलाकर कुल-54 मतदान केंद्र पर मतदान होगा।अंधराठाढ़ी, झंझारपुर, खजौली, खुटौना, लदनियां, तथा राजनगर के संबंधित पैक्स की मतगणना शुक्रवार को होगी। वही मधेपुर प्रखंड के पैक्सों की मतगणना शनिवार को होगी।मतदान,मतगणना को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी(स०स०) -सह- जिला पदाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त आदेश के माध्यम से  निर्वाचन के अवसर पर मतदान,मतगणना स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराये जाने तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से 7 जोनल,वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा 15 सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जोनल/वरीय दंडाधिकारी,वरीय पुलिस पदाधिकारी को मतदान के 24 घँटा पूर्व अपने प्रभार के प्रखंड क्षेत्र में पड़नेवाले संबंधित मतदान केंद्रों पर सघन गश्ती करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने का निदेश दिया गया है। सभी वरीय दंडाधिकारी को निदेश दिया गया है कि लगातार मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे एवं सेक्टर दंडाधिकारी एवं पीठासीन पदाधिकारी के कार्यो का भी अनुश्रवण करते रहेंगे।सभी सेक्टर दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर स्टैटिक होकर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मतगणना समाप्ति के उपरांत पोल्ड मतपेटिका बज्रगृह में जमा होने तथा मतगणना समाप्ति के उपरांत ही आवंटित मुख्यालय छोड़ेंगे।मतदान के दिन किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में क्यू.आर.टी. टीम सक्रिय रहेगा।मतदान के एक दिन पूर्व से ही संबंधित प्रखंड क्षेत्र में सघन वाहन जांच चलाने का भी निदेश दिया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!