February 6, 2026

वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सबको किया मंत्रमुग्ध

0
विद्यालय में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
कार्यक्रम को उद्घाटन करते निर्देशक 
बेनीपट्टी 
स्थानीय प्रखंड अंतर्गत कटैया रोड में संचालित रैनवो प्री स्कूल का दूसरा वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेनीपट्टी के दिलीप झा और तंत्रू नाथ झा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान स्कूली बच्चों का उत्साह भी चरम पर रहा।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन से बच्चों के बीच उत्साह का संचार किया वहीं बच्चों ने मैथिली नाटक उगना और विद्यापति के संबंध, दादा, दादी जी के महत्व को दर्शाया सहित कई विषयों पर अभिनय कर मौके पर मौजूद लोगों की खूब तालियां बटोरी।
इसके अलावे बच्चों ने कई फ़िल्मी, व देशभक्ति गानों पर अपने कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन ईशा मिश्रा व शाइश्ता शेख ने किया, वहीं बच्चों ने डांस प्रस्तुती के लिए स्कूल के डांस शिक्षक विशाल सर व शिक्षिका ईशा मिश्रा के देख रेख में तैयारी की।  इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन की पूरी टीम शिक्षिका सोनाली, सुनिधि सिंह, अनु, , संगीता मेहता सहित सभी लोग जोर शोर से लगे रहे। कार्यक्रम को लेकर प्रिंसिपल ज्योति मिश्रा ने बताया कि स्कूल का यह दूसरा एनुअल फंक्शन था लिहाजा स्कूल के सभी शिक्षकों व बच्चों ने मिलकर इस दिन को यादगार बनाया। हमारी कोशिश रही है कि बेनीपट्टी में खासकर छोटे छोटे बच्चों को बेहतर से बेहतर माहौल में शिक्षा से जोड़ा जाय।जिसमें हमलोग सफल भी रहे हैं, अभिभावकों का भरोसा भी बढ़ा है। वहीं इस वर्ष नए सेशन में भी एडमिशन शुरू हो चुकी है यहाँ विशेषकर प्री नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल में पढ़ाई करवाई जाती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!