February 5, 2026

साईबर ठगी पर मधुबनी पुलिस का कड़ा प्रहार नगर के 4 अभियुक्त गिरफ्तार::- एसपी योगेंद्र कुमार

0
जानकारी देते एसपी योगेंद्र कुमार 
 मधुबनी
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष मे गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मधुबनी जिले में साईबर अपराधी द्वारा सीम बैक्स डेभीस  का प्रयोग कर एक समानांतर अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज संचालित किया जा रहा था। जिसके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वीओआईपी कॉल को लोकल वाईस कॉल में परिवर्तित कर साईबर अपराधियों एवं असामाजिक तत्व द्वारा पूरे देश मे व्यापक स्तर पर साईबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा था। उक्त गंभीर कृत्य के सूचना सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी जॉच व आसूचना संकलन के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के तिरहुत कॉलोनी स्थित संदिग्ध मंदीप कुमार के घर विधिवत घेराबंदी किया गया। टीम द्वारा छापामारी के क्रम में उनके कमरे में चारों तरफ जमीन पर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चालू हालात में पाया गया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा संदिग्ध मंदीप कुमार से कडाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मंदीप कुमार द्वारा बताया गया कि उनके पास 07 सिम बॉक्स हैं तथा सीम की सप्लाई में रौशन कुमार कामती सहयोग करता था। जिसके लिए 800/- रूपये प्रति सीम भुगतान किया जाता था। कुछ समय बाद जब यह सीम बंद हो जाता था तो सीम को जला दिया जाता था। सिम बॉक्स का संचालन उसके लैपटॉप से चाईना के लोगों द्वारा किया जाता था। पुलिस द्वारा सभी आपेक्षित बिंदुओं पर जॉच किया जा रहा हैं। बरामद सभी सामानों को विधिवत जप्त कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मंदिप सिंह, पे०-सुरेश सिह, सा०-राजपुताना टोल, थाना-राजनगर, मो० अहसान, पे०-मनिष अब्बास, सा०-लहेरियागंज, थाना-नगर,  रौशन कुमार कामती, विनोद कामति, सा०-शिवपट्टी, थाना-राजनगर,बिकास कुमार, पे०-सुशिल ठाकुर, सा०- लहेरियागंज, थाना-नगर, मधुबनी का निवासी है!

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!