समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का मन
दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते एडीएम
मधुबनी
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन, मधुबनी में आयोजित बसंत पंचमी महोत्सव–2026 के अवसर पर समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए कलाकारों एवं कला प्रेमियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।जिले व राज्य के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ! महोत्सव के अंतर्गत आयोजित समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के प्रतिभागियों ने पारंपरिक लोकनृत्यों की सशक्त और आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में श्री जटाधर पासवान (लोक संगीत विशेषज्ञ), प्रज्ञा मिश्र (नृत्य शिक्षिका) एवं सविता कुमारी (कथक नृत्य विशेषज्ञ) उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में सोनी कुमारी, सदस्य दिशा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेता घोषित, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानितl समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम पुरस्कार मधु कुमारी एवं समूह, मिथिला चित्रकला संस्था, मधुबनी
द्वितीय पुरस्कार दिव्या कुमारी एवं समूह, जगदीश नंदन महाविद्यालय, मधुबनी,तृतीय पुरस्कार अमरनाथ एवं समूह, शो टॉपर ग्रुप, मधुबनी को प्रदान किया गया। विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः 10, हजार रुपये, 7,500 एवं 5,हजार रूपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन लोक कला एवं परंपरा के संरक्षण के साथ-साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।प्रसिद्ध लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से जीवंत हुई मिथिला की लोक संस्कृति सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दी गईं।लोक गायिका रूपम पुष्पम की जुगलबंदी लोक गायन प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लोक गायक गोविंद पाण्डेय, लोक गायिका जनक नंदिनी झंकार, शिवानी बैंड, सितार वादक रोहित कुमार झा सहित अन्य कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। समूह लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने बिहार एवं मिथिला की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत रूप में मंच पर प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी वर्ग, विद्यार्थी एवं आम दर्शक उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देना तथा नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना रहा।अंत में जिला प्रशासन की ओर से आयोजन से जुड़े सभी कलाकारों, प्रतिभागियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
