September 30, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत नेत्र जांच, चश्मा व हेलमेट का वितरण

0
हेलमेट वितरण करते सांसद
मधुबनी
 सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में शहर में विभिन्न जनसेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। निधि चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं जलधारी चौक स्थित शंकर नेत्रालय में लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच की गई तथा जरूरतमंदों के बीच पावर के चश्मे वितरित किए गए।थाना चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों एवं हेलमेट के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों के बीच नि:शुल्क हेलमेट का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय प्रत्येक व्यक्ति को हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। हेलमेट सड़क दुर्घटना की स्थिति में जान की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, प्रदेश मंत्री जन्मेजय सिंह, देवेंद्र कुमार यादव, सुनील कुमार मिश्र, संयोजक चंद्रवीर यादव, सुबोध कुमार चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना, राधा देवी, प्रतिमा रंजन, प्रशांत ठाकुर, सतीश ठाकुर, हितेंद्र ठाकुर, आदित्य झा, कन्हैया साह, सुनील कुंवर, उपेंद्र शाह, रामनरेश राय, अशोक राम, मनीष करण, वार्ड पार्षद साजन सिंह, बद्री राय, वीरेंद्र मेहता, रवि रंजन, आयुष सिंह, गगन भगत, राम बालक चौधरी, रवि महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!