September 30, 2026

आत्मा शासी परिषद की बैठक में कृषि गतिविधियों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति पर हुई विस्तृत चर्चा

0
बैठक करते जिला कृषि पदाधिकारी 
मधुबनी, 
आत्मा शासी परिषद की बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा सुदामा ठाकुर द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त का अवलोकन एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की गई।बैठक में जिले को प्राप्त विभिन्न लक्ष्यों की उपलब्धि की समीक्षा की गई तथा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आत्मा, मधुबनी द्वारा प्रस्तावित एवं क्रियान्वित किए जाने वाले कार्यों की स्वीकृति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, शेष बचे लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक में आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। किसानों के हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से मृदा स्वास्थ्य, दलहन एवं तिलहन फसलों को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक खेती के संबंध में प्रगतिशील किसानों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।बैठक में किसानों की समस्याओं, उनके अनुभवों एवं सुझावों को भी महत्व दिया गया तथा कृषि क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी को किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर जोर दिया गया।बैठक में जिला पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशकआत्मा, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जिले के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!