September 17, 2026
20वें गणेश पूजनोत्सव का भव्य आयोजन प्रारंभ
कलश शोभा यात्रा 
 बेनीपट्टी 
 बेनीपट्टी मुख्यालय में 20 वे गणेश पूजन उत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ प्रारंभ किया गया! प्रथम  दिनकलश यात्रा इंदिरा चौक स्थित गणपति धाम से निकलकर लोहिया चौक, इंदिरा चौक, विद्यापति चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु कांग्रेस कार्यालय के रास्ते बेनीपट्टी स्थित विशंभरनाथ महादेव मंदिर परिसर पहुंचे। वहां मंदिर के तालाब में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद पवित्र जल कलश में भरकर श्रद्धालु वापस गणपति धाम पहुंचे। कलश यात्रा में श्रद्धा और भक्ति का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।पीले वस्त्रों में सजे समिति के सदस्य भी सिर पर कलश लेकर पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए और भक्तिमय माहौल को और खास बना दिया।वहीं, यात्रा के दौरान महाकाल का रूप धारण किए कलाकारों की शानदार प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कलाकारों की प्रस्तुति और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।सैकड़ों कलशों के साथ आगे बढ़ती कन्याओं की कतार और पीछे उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह… इस तरह से बेनीपट्टी की सड़कों पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।सरिसब स्थित बछराजा नदी पहुंचकर कन्याओं और श्रद्धालुओं ने पवित्र जल संग्रह किया, जिसे गणेश पूजनोत्सव के दौरान विधि-विधान से पूजा में इस्तेमाल किया जाएगा।20 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के तहत इस बार भी 10 दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ये तस्वीरें सिर्फ एक धार्मिक आयोजन की तस्वीरें नहीं हैं… बल्कि बेनीपट्टी की आस्था, परंपरा और सामूहिक श्रद्धा की खूबसूरत तस्वीर हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!