राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ते महंगाई बेरोजगारी आर्थिक तंगी को लेकर राजद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में दिया धरना,

0

राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और सरकार चैन की नींद में सो रही:+- विधायक आसिफ अहमद
मधुबनी
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के आह्वान पर रहिका प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल के अध्यक्षता में महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए बिस्फी विधायक आसिफ अहमद ने देश में बढ़ते महंगाई, बेरोजगारी,गरीबी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और सरकार चैन की नींद में सो रही है। धरना को संबोधित करते हुए महिला राजद अध्यक्ष रेणू यादव ने कहा कि राज्य में महिलाओं का उत्पीड़न आम बात हो गई है। बलात्कार रोज बढ़ रहा है।आज स्थिति यह है कि बच्ची भी सुरक्षित नहीं है।भाजपा सरकार का नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा बनकर रह गया है 
जनता की समस्याओं के समाधान, युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था तथा सुशासन की मांग को लेकर राजद कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के साथ अपनी आवाज बुलंद की। जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।जनता के हक और अधिकार की लड़ाई में राष्ट्रीय जनता दल सदैव आन्दोलनरत रहेगा ।धरना कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार चौधरी जिला अध्यक्ष राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, इंद्रजीत राय, विरेन्द्र यादव,चुन्नु मुखिया,मधु राय,उमर अंसारी,राजू पासवान, लड्डू ठाकुर, बदरुल हक, नितेश यादव,प्यारे,श्रवण यादव,अनवर जी, रायबहादुर यादव,रमेश साहू,ललन मंडल, गुलाम हैदर इत्यादि लोग शामिल थेl
13 सूत्री मांगों के समर्थन में राजद प्रखंड इकाई, खजौली द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना 
खजौली 
 प्रदेश राजद के आह्वान पर महंगाई, बेरोज़गारी सहित विभिन्न 13 सूत्री मांगों के समर्थन में राजद प्रखंड इकाई, खजौली द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। राजद नेता राजेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ झबर की अध्यक्षता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र प्रसाद यादव के संचालन में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक के मामले में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर स्तीफा दे देना चाहिए। देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, किन्तु सरकार में बैठे जिम्मेदार मौन होकर बैठे हैं। वक्ताओं ने खजौली में रसोई गैस की किल्लत को दूर करने, गरीब, भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमल जमीन देकर उसे बसाने की मांग की। धरना पश्चात कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री के नाम 13 सूत्री एक मांग पत्र बीडीओ लवली कुमारी को सौंपा। धरना सभा को प्रो.सुभाष चन्द्र सिंह, अमर राण, मिथिलेश यादव, राजा राम यादव, भोगेंद्र प्रसाद यादव, हुकुमदेव यादव, जयजय राम यादव, फेदाउर रहमान, राम ईश्वर साहु, अभय कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके
पर दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे
पांच सूत्री मांगों को लेकर राजद का एकदिवसीय धरना, 
जयनगर
 प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तत्वावधान में पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष अमित यादव ने किया। धरना में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लेकर विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की तथा सरकार से इन समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई की मांग की।राजद नेताओं ने दलितों, गरीबों एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। साथ ही लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को गंभीर बताते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही।धरना के दौरान गरीबों एवं कमजोर वर्गों के पुनर्वास का मुद्दा भी उठाया गया। नेताओं ने कहा कि किसी भी गरीब परिवार को उजाड़ने से पहले उनके पुनर्वास की गारंटी दी जानी चाहिए। गैर-मजरूआ एवं सरकारी भूमि पर वर्षों से बसे गरीब परिवारों को बासगीत पर्चा देने तथा पर्चाधारी परिवारों को उनकी भूमि पर अविलंब दखल-दिहानी दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा सभी भूमिहीन गरीब परिवारों को पांच डिसमिल आवासीय भूमि एवं पक्का मकान उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।वक्ताओं ने धर्म एवं जाति के आधार पर नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। घरेलू गैस बुकिंग की तिथि पर ही उपभोक्ताओं को डीएसी नंबर मोबाइल पर उपलब्ध कराने तथा मधुबनी जिले सहित बाढ़ एवं सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग भी की गई।धरना कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव इदरीश मंसूरी, जिला महासचिव गंगा चौधरी, पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ यादव, प्रदीप यादव, सचिन चौधरी, राम अवतार यादव, राम उदगार यादव, मो. नौशाद आलम, जाकिर हुसैन, रामचंद्र यादव, राम कुमार यादव, किरण देवी, रंजीत देवी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व गिरती कानून व्यवस्था को ले राजद ने जताया विरोध 
लदनियां
राजद  प्रखंड इकाई लदनियां के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय विशाल धरने का आयोजन किया गया। यह धरना देश व राज्य में लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आयोजित किया गया। धरने की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष झमेली राम ने की।​धरने के समापन पर महामहिम राज्यपाल, बिहार के नाम एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार का ध्यान जनविरोधी नीतियों व स्थानीय समस्याओं की ओर आकर्षित किया। राजद की  मुख्य मांगों में बेरोजगारी, आसमान छूती महंगाई, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लूट व अपहरण, ​कमजोर वर्गों की सुरक्षा, दलित, गरीब, महिलाओं, पर्चाधारियों को उनके अधिकार वाली भूमि पर तुरंत दखल  दिलाने, गरीब या लाचार परिवार को उजाड़ने से पहले सरकार द्वारा उसे बसाने,​ हरा गमछा को आधार बनाकर समाजवादी धारा के प्रति नफरत फैलाने की कुत्सित व दुर्भावनापूर्ण कार्रवाइयों पर तुरंत रोक लगाने जैसी मांग शामिल हैं। धरने को संबोधित करते हुए प्रखंड राजद अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य झमेली महरा, जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि विष्णुदेव भंडारी, प्रदेश राजद सचिव सह पूर्व जिला परिषद सदस्य रामाशीष पासवान, पंचायती राज राजद झंझारपुर के जिला अध्यक्ष सह मुखिया नवीन कुमार ने कहा कि आज गरीब, मजदूर व मध्यम वर्ग महंगाई की मार से त्रस्त हैं। युवाओं के पास रोजगार नहीं है और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन जनहित की मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठा ई, तो राजद आगे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। ​इस अवसर पर मुख्य रूप से भोगेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव रामआशीष पासवान, राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि विष्णुदेव भंडारी, प्रखंड राजद महिला प्राकोष्ट के अध्यक्ष सरिता कुमारी यादव, गोपाल कृष्ण, प्रमोद कुमार यादव, रामचंद्र यादव, विनोद कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, प्रखंड राजद के पूर्व अध्यक्ष प्रणव कुमार पप्पू , समाजसेवी व भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के संयोजक परशुराम मंडल, प्रमोद साह, मो. हारून, मो. नूरेन , अमर बहादुर कामत,हजारी कामत, राम सेवक मंडल, जगदीश मंडल, पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार यादव, सरपंच बिरेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में राजद पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का धरना प्रदर्शन.
.बिस्फी
 राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर  प्रखंड सह अंचल कार्यालय के परिसर में मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष राम नरेश यादव ने किया.जबकि संचालन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विष्णु देव सिंह यादव ने किया. कार्यक्रम के दौरान विष्णु देव सिंह यादव ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी सहित अन्य जन सरोकारी मुद्दे पर जमकर चर्चा की. उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक आसिफ अहमद कहा कि वर्तमान समय में आम जनता महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जूझ रहे हैं. आवश्यक व रोजमर्रा खाद्य पदार्थों एवं दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली समानों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रहा है. मध्यमवर्गीय परिवार एवं देहारी मजदूरों के जीवन को प्रभावित कर रहा है. नौजवान रोजगार के लिए पलायन कर रहा है तो शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए सड़कों पर सरकारी डंडा खाना पड़ रहा है. जिला पर्यवेक्षक रुदल यादव ने  कहा कि वर्तमान एनडीए सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है. मां बहनों के साथ कुकृत्य, अपहरण एवं सामुहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं से समाचार पत्र पटा पड़ा रहता है.डबल इंजन की सरकार जनहित के मुद्दे पर गंभीर नहीं है.और आमजनों की समस्या समाधान के प्रति सरकार एवं विभागीय अधिकारी गंभीर नहीं है. धरना के बाद प्रशासन को एक मांग पत्र सोपा गया. इस मौके पर सरपंच मो रहमत आलम, पवन यादव,  विजय चंद्र घोष, अरुण यादव, प्रो इश्तियाक अहमद, मो अशरफ ,मो पप्मू ,ललन यादव,भोला यादव,संजीव कुमार झा सहित कई लोग उपस्थित थे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!