October 12, 2026

महिलाओं के सम्मान में नारी शक्ति हुंकार आंदोलन, समाहरणालय के सामने प्रदर्शन

0
भाजपा महिला कार्यकर्ता 
मधुबनी
 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को जिला समाहरणालय के सामने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष प्रतिमा रंजन की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष राधा देवी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद डॉ. आंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े प्रकरण को लेकर आक्रोश जताया गया।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रतिमा रंजन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जेएनयू में 11 छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर यह आंदोलन किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पक्षों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पितृसत्तात्मक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने और इसे समाप्त करने के बयान का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की कथनी और करनी के बीच अंतर को लेकर सवाल उठाए।
प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया।
मौके पर डॉ. किरण कुमारी झा, मनीता चौधरी, रीना सर्राफ, मीना देवी, चंदेश्वरी देवी, सीमा शाही, सुनीता देवी और बबीता देवी सहित भाजपा नेता देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह, सुबोध चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना, पवन साह, चंद्रवीर यादव, चंदन पासवान, वीरेंद्र मेहता, कन्हैया साह, सतीश कुमार, मनीष करण, विजय पासवान, मनीष रंजन, गगन भगत, ध्रुव नारायण त्रिपाठी और महेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!