सकरी प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति के निबंधन की प्रक्रिया तेज, प्रथम बोर्ड के 10 सदस्यों का चयन संपन्न
“डीएम-सह-पदेन अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई कार्रवाई, निबंधन प्रस्ताव अविलंब समर्पित करने का निर्देश”
समिति के ग्रुप फोटो
मधुबनी
सकरी प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति लिमिटेड के निबंधन की प्रक्रिया को गति देने तथा आवश्यक वैधानिक औपचारिकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला पदाधिकारी, मधुबनी-सह-पदेन अध्यक्ष, प्रस्तावित सकरी प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्षता में समिति के निबंधन हेतु प्रस्ताव समर्पित करने के उद्देश्य से प्रथम बोर्ड के लिए 10 प्रबंध समिति सदस्यों का चयन संपन्न हुआ।
इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रस्तावित सहकारी समिति के गठन एवं निबंधन से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाना तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप समिति को संस्थागत स्वरूप प्रदान करना है। प्रथम बोर्ड के सदस्यों के चयन से समिति के निबंधन की दिशा में आवश्यक कार्यवाही को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।प्रथम बोर्ड की सूची में जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा को अध्यक्ष के रूप में अंकित किया गया है। वहीं, प्रबंध समिति के 10 सदस्यों का चयन किया गया है। इस अवसर पर संगठनकर्ता समिति के सदस्यों को निबंधन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रस्तावों को तैयार कर अविलंब निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार, पटना के समक्ष समर्पित करने का निर्देश दिया गया।जिला प्रशासन द्वारा निबंधन की प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है, ताकि आवश्यकता औपचारिकताओं को पूरा करते हुए प्रस्तावित समिति के गठन की कार्रवाई नियमानुसार संपन्न की जा सके।सकरी प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति लिमिटेड के निबंधन की दिशा में की गई यह पहल सहकारी संस्था के गठन से संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। अब संगठनकर्ता समिति के सदस्यों को निर्देश के अनुरूप निबंधन प्रस्ताव समर्पित करना है, जिसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
