October 15, 2026

जिला स्तरीय वासंतिक (रबी) महाभियान एवं अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

0
 कार्यक्रम में संबोधित करते जिला कृषि पदाधिकारी 
मधुबनी, 
कृषि विभाग एवं आत्मा, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन, मधुबनी में ‘जिला स्तरीय वासंतिक (रबी) महाभियान’ एवं ‘अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तुषार कुमार (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त, मधुबनी रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ *उप विकास आयुक्त श्री तुषार कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा) श्री सुदामा ठाकुर* एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सुदामा ठाकुर ने रबी महाभियान के उद्देश्यों तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने किसानों तक कृषि योजनाओं का लाभ पहुँचाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही, वर्तमान में उर्वरक वितरण हेतु नई डिजिटल प्रणाली ” के माध्यम से किसानों तक सुगमता से खाद उपलब्ध कराने की बात कही।उप विकास आयुक्त, मधुबनी ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विभागीय योजनाओं; यथा— बीज वितरण, एग्री स्टैक  परियोजना के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष/दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं तथा महिला किसानों को कृषि विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया।कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय पदाधिकारियों ने किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीकों तथा विभिन्न कृषि योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी: कृषि विज्ञान केंद्र, बसैठ के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान मंगलानंद झा ने गेहूँ एवं रबी मक्का की वैज्ञानिक खेती, उन्नत उत्पादन तकनीकों तथा बेहतर उपज प्राप्त करने के उपायों पर जानकारी दी।
 श्री सौरभ कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने रबी फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों के प्रभावी प्रबंधन के बारे में बताया।झंझारपुर के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्री सुशांत कुमार ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व और इसके लाभों पर प्रकाश डाला।डॉ. बीरेन्द्र कुमार, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) ने आत्मा के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों, कृषक प्रशिक्षण, प्रक्षेत्र प्रदर्शन, कृषक गोष्ठी तथा किसानों की क्षमता संवर्धन से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) श्री संजय कुमार ने कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत किसानों को उपलब्ध कराए जाने वाले लाभों एवं कृषि यंत्रों के उपयोग के बारे में बताया।सहायक निदेशक (शस्य) डॉ. मनीष राज ने रबी मौसम में उगाई जाने वाली दलहनी फसलों की आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी।श्री कृति कुमार ने मृदा स्वास्थ्य एवं प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।इसके अतिरिक्त, कृषि एवं संबद्ध विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।कार्यक्रम के अंतिम चरण में कृषि समन्वयक श्रीमती निधि ने कृषि क्षेत्र में महिला किसानों की भूमिका, कृषि कार्यों में उनके योगदान तथा कृषि उत्पादन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनकी भागीदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही विभिन्न इंडिकेटर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित भी किया गया!* इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा कृषि विभाग के सभी क्षेत्रीय कर्मियों सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों एवं किसानों ने भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना, कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करना तथा कृषि क्षेत्र में महिला किसानों की भागीदारी और सशक्तीकरण को बढ़ावा देना था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!