मधुबनी नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति चुनाव में मेयर अरुण राय पक्ष की बड़ी जीत
प्रमाण पत्र लेते
मधुबनी
मधुबनी नगर निगम की सशक्त अस्थाई समिति का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया! उप विकास आयुक्त सुमन कुमार ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र निर्गत भी कर दिए! चुनाव को लेकर सुबह से ही मधुबनी विकास भवन के आसपास सर गर्मी काफी तेज हो गई थी! कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कराया गया! समय अनुकूल नामांकन मतदान और मतगणना का कार्य संपन्न कराया गया! जिसमें विभा देवी, कविता झा, बद्रीनारायण झा, रूमी देवी, जमील अंसारी, सुनीता देवी, एवं प्रभावती देवी विजय घोषित की गई! बताया जाता है कि मधुबनी नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति के चुनाव में मेयर अरुण राय एवं उनकी टीम को शानदार सफलता मिली है। इस जीत के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। नगर निगम परिसर से लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में मेयर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।
मेयर अरुण राय ने इस जीत को जनता के विश्वास और पार्षदों के समर्थन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि नगर विकास, स्वच्छता, सड़क, जलनिकासी और जनहित के कार्यों को और तेज़ गति से आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी पार्षदों को साथ लेकर काम करने की बात कही।इस अवसर पर मेयर समर्थकों ने कहा कि यह जीत विकास की राजनीति और बेहतर नेतृत्व पर जनता के भरोसे की जीत है। सशक्त स्थाई समिति में मिली सफलता से अब नगर निगम में विकास योजनाओं को और मजबूती मिलेगी।“मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय एवं उनकी पूरी टीम को सशक्त स्थाई समिति चुनाव में शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा है कि आपके नेतृत्व में मधुबनी नगर निगम विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।”
