November 20, 2026

सौराठ महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में पाँच दिवसीय मिथिलाक्षर कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

0
उद्घाटन कार्यक्रम 
मधुबनी
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सौराठ महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में आज मिथिला ललित संग्रहालय, सौराठ में पाँच दिवसीय मिथिलाक्षर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया। “अपन भाषा, अपन लिपि, अपन सांस्कृतिक पहचान” एवं “मिथिलाक्षर : हमर गौरव, हमर धरोहर” के संकल्प के साथ आयोजित यह कार्यशाला आगामी 24 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 01:30 बजे से 04:00 बजे तक संचालित होगी।कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों श्री चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, निदेशक, मिथिला चित्रकला संस्थान; श्री नीतीश कुमार, उपनिदेशक सह जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, मधुबनी; सौराठ सभा गाछी समिति के सचिव श्री शेखर नाथ मिश्र एवं कोषाध्यक्ष श्री शंभुनाथ झा; मिथिला चित्रकला संस्थान की प्राध्यापिका डॉ. रानी झा तथा कार्यशाला की प्रशिक्षिका श्रीमती मालती मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप अतिथियों को पाग एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह में स्वागत संबोधन करते हुए उपनिदेशक सह जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार ने उपस्थित अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं कला एवं संस्कृति विभाग मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं नई पीढ़ी तक उसके हस्तांतरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। मिथिलाक्षर कार्यशाला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों को अपनी पारंपरिक लिपि सीखने तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर मिथिला चित्रकला संस्थान के निदेशक श्री चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने मिथिलाक्षर लिपि के ऐतिहासिक महत्व, विशिष्ट स्वरूप एवं वैज्ञानिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मिथिलाक्षर केवल लेखन एवं संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मिथिला के प्राचीन ज्ञान, साहित्य, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की महत्वपूर्ण संवाहक है। अपनी भाषा एवं लिपि का संरक्षण करना अपनी सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कदम है।कार्यशाला के प्रथम दिन प्रतिभागियों में मिथिलाक्षर सीखने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। प्रशिक्षिका श्रीमती मालती मिश्रा द्वारा प्रतिभागियों को मिथिलाक्षर लिपि की मूलभूत जानकारी एवं लेखन का प्रारंभिक अभ्यास कराया गया। पाँच दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को मिथिलाक्षर के अक्षरों, लेखन पद्धति एवं व्यावहारिक प्रयोग से परिचित कराया जाएगा।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मिथिलाक्षर लिपि के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक लिपि से जोड़ना तथा मिथिला की अमूल्य भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करना है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!