जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति::- विधायक माधव आनंद
सर्किट हाउस में आम जनता से मिलते विधायक
ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की शिकायत सुनते विधायक
मधुबनी
मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव आनंद के द्वारा आम नागरिकों से मिलने का और उनकी समस्याओं को त्वरित समाधान करने की जो व्यवस्था है, वह क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है! मधुबनी विधायक माधव आनंद गुरुवार को सर्किट हाउस मधुबनी में उपस्थित सैकड़ो क्षेत्र के लोगों का समस्या सुबह 8: बजे से लेकर 2: बजे तक सुने! विधायक माधव आनंद उसके बाद क्षेत्र के कई ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर वहां बैठक कर आम नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुने और त्वरित कार्रवाई की! जानकारी के अनुसार विधायक माधव आनंद ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन से आत्मीय मुलाकात एवं संवाद करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है! जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विषयों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा किमेरे लिए राजनीति केवल पद नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। क्षेत्र की जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। विधायक माधव आनंद ने कहा कि हर परिस्थिति में अपने क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनके अधिकार, सम्मान और विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा। विधायक माधव आनंद ने अपने मधुबनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोमिनपुर स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में ललन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन से आत्मीय मुलाकात की।इस दौरानस्थानीय नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विषयों के त्वरित निष्पादन हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है इस बात को उन्होंने फिर से दोहरा! उन्होंने कहा किमेरा संकल्प है कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की आवाज़ सरकार तक पहुँचे और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित हो।
