भव्य पाग सह मैथिल शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ 42वां मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह
“विद्यापति के जयकारों से गूंजा बेनीपट्टी, विधायक विनोद नारायण झा ने आयोजन को बताया मिथिला की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक“
मैथिल शोभा यात्रा निकालते
बेनीपट्टी
बेनीपट्टी नगर के कटैया रोड स्थित श्री लीलाधर प्लस टू हाईस्कूल के विशाल प्रांगण में मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 42वां मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह से पूर्व शनिवार की संध्या भव्य पाग सह मैथिल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, लोक आस्था और मैथिल अस्मिता की शानदार झलक देखने को मिली।शोभायात्रा का शुभारंभ संसार पोखरा चौक स्थित विद्यापति टॉवर से हुआ। इससे पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, मधुबनी कांग्रेस पूर्वी के जिलाध्यक्ष नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन, संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अमरनाथ झा भोलन, कार्यकारी अध्यक्ष भाग्यनारायण मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोगों ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद निकली शोभायात्रा लोहिया चौक एवं इंदिरा चौक होते हुए विद्यापति चौक पहुंची, जहां विद्यापति स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहां से शोभायात्रा पुनः इंदिरा चौक एवं कटैया रोड होते हुए समारोह स्थल श्री लीलाधर प्लस टू हाईस्कूल परिसर पहुंची।इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अमरनाथ झा भोलन एवं कार्यकारी अध्यक्ष भाग्यनारायण मिश्र ने शोभायात्रा में शामिल अतिथियों एवं गणमान्य लोगों को पाग पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सह पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने विश्व जनकवि महाकवि विद्यापति के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक एवं पौराणिक दृष्टि से समृद्ध बेनीपट्टी की धरती पर मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान द्वारा लगातार 42 वर्षों से आयोजित किया जा रहा मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह मिथिला और मैथिली की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में गौरवशाली पहल है। यह आयोजन सामाजिक एकता, समरसता और आपसी भाईचारे का जीवंत प्रमाण भी है।शोभायात्रा में संस्थान के प्रधान महासचिव सह वार्ड पार्षद रामबरण राम, वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर झा, समाजसेवी नंद कुमार झा, पूर्व मुखिया अशोक झा, डॉ. एमटी रेजा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार झा बासु, भाजपा नेता प्रो. मदन लाल कर्ण, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रूपन साह, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण मुखिया, प्रो. ब्रह्मकुमार झा, पत्रकार सह संस्थान के मुख्य प्रवक्ता संतोष कुमार मिश्र, प्रवक्ता विनय कुमार झा, उपाध्यक्ष डॉ. नवीन झा, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार झा, संगठन सचिव मोती मिश्र, पूर्व सरपंच नथुनी राम, शत्रुधन ठाकुर, योगेंद्र यादव, शंकर झा, डॉ. बागीशकांत झा, जयसुंदर मिश्र, शालिग्राम झा, कौशल कुमार झा, ललित कुमार झा, सुनील कुमार झा, सुजीत कुमार मिश्र एवं शिक्षक विवेकानंद मिश्र सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।पूरे आयोजन के दौरान मैथिल संस्कृति, परंपरा और विद्यापति के साहित्यिक योगदान के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिलाl
