November 25, 2026

सौराठ महोत्सव-2026 का शानदार आगाज़:  समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता के साथ हुआ शुभारंभ

0
कार्यक्रम का उद्घाटन कर 
मधुबनी, 
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सौराठ महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में लोकनृत्य प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज पूर्वाह्न सत्र में हुआ। सौराठ सभा गाछी, रहिका में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (रहिका) श्री आशुतोष कुमार, अंचल अधिकारी श्री रोहित कुमार, सौराठ महोत्सव प्रबंधन समिति के सदस्यगण श्री शेखर चंद्र मिश्रा, श्री स्वराज बिहारी  चौधरी एवं निर्णायक मंडल के सदस्य श्री जटाधर पासवान एवं डॉ. किरण वर्मा  उपस्थित रहे।इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सौराठ महोत्सव मिथिला की गौरवशाली संस्कृति और लोक परंपराओं को सहेजने का एक सशक्त माध्यम है। स्कूली बच्चों के बीच लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कलाओं से जोड़ना है।प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने मिथिला की पारंपरिक वेशभूषा में जट-जटिन, झिझिया और सामा-चकेवा जैसे लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में वाट्सन विद्यालय से आरुषी एवं साथी, रीजनल पब्लिक स्कूल से अनुश्री एवं साथी, रोज पब्लिक स्कूल से वाणी प्रगति एवं साथी, शिवगंगा से सुहानी एवं साथी सहित अन्य समूहों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल (ज्यूरी) के रूप में श्री जटाधर पासवान एवं डॉ. किरण वर्मा उपस्थित रहे।निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के पश्चात प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यालयों/प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल द्वारा प्राप्त परिणाम के अनुसार,
 प्रथम स्थान: रंजीता प्रजापति एवं समूह
द्वितीय स्थान: परी झा एवं साथी
तृतीय स्थान: दिव्या एवं साथी
 प्राप्त किए।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, अभिभावक, स्थानीय बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!