पथ निर्माण एवं ग्रामीण कार्य विभाग के लंबित एवं नए विकास कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा::- विधायक माधव आनंद
बिहार विधान सभा की शून्यकाल समिति की विभागीय बैठकों का आयोजन
बैठक करते समिति
मधुबनी
बिहार विधान सभा परिसर स्थित विस्तारित भवन के समिति हॉल में सोमवार को बिहार विधान सभा की शून्यकाल समिति की विभागीय बैठकों का आयोजन किया गया,l जिसकी अध्यक्षता शून्यकाल समिति के सभापति सह मधुबनी विधायक माधव आनंद ने की।बैठक में पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित लंबित शून्यकाल सूचनाओं, जनहित के विभिन्न विषयों तथा विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित दोनों विभागों के लंबित कार्यों एवं नए विकास कार्यों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।समिति अध्यक्ष माधव आनंद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को बेहतर सड़क एवं आधारभूत संरचना की सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।उन्होंने कहा कि उनका सतत प्रयास है कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार में सड़क, पुल-पुलिया एवं ग्रामीण आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को गति मिले तथा विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।विधायक माधव आनंद ने इस महत्वपूर्ण समिति की जिम्मेदारी देने हेतु मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी एवं अध्यक्ष, बिहार विधान सभा डॉ. प्रेम कुमार जी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही शून्यकाल समिति के सभी सदस्यों, पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बैठक में सहभागिता एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे तथा विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
