एक शाम शहीदों के नाम”सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

0
उद्घाटन करते जिलाधिकारी 
 मधुबनी,
सेना झंडा दिवस के अवसर पर सदर अनुमंडल, मधुबनी अंतर्गत नगर भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम शहीदों के नाम” का उद्घाटन जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मेयर नगर निगम मधुबनी अरुण राय,सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन झा सहित कई वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके सम्मान में आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!