शिक्षा विभाग से संबंधित अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक

0
बैठक करते एसडीएम 
 बेनीपट्टी 
अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी के कार्यालय प्रकोष्ठ में शिक्षा विभाग से संबंधित अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक एसडीओ शारंग पाणि पांडेय की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में एसडीओ द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों से उनके क्षेत्र अंतर्गत सभी विद्यालय में प्रभार आदान-प्रदान करने से संबंधित मामले की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बेनीपट्टी को छोड़कर अन्य किसी स्थान पर प्रभार आदान-प्रदान करने संबंधी समस्या नहीं है जबकि बेनीपट्टी मैं दो विद्यालय में इस तरह की समस्या है जिस दो दिनों में ठीक कर लिया जायेगा। सभी बीईओ द्वारा बताया गया कि संकुल के संचालक और कोऑर्डिनेटर के बीच संकुल के प्रभार संबंधी विवाद बना हुआ है। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी से दिशा निर्देश प्राप्त करने का निर्देश सभी बीईओ को दिया। एसडीओ द्वारा सभी बीईओ को निर्देशित किया  कि सभी विद्यालयों में अलग-अलग माह में अलग-अलग विधाओं के प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाय, जैसे साइंस क्विज, जीके, लेखन प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स मीट, ड्राइंग,आर्ट इत्यादि। फिर इसके बाद इन सभी विधाओं में संकुल स्तर एवं प्रखंड स्तर पर भी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए ताकि बच्चों के बौद्धिक एवं शारीरिक क्षमताओं का विकास हो सके। उन्होंने विद्यालय में छात्र शिक्षक अनुपात से संबंधित प्रतिवेदन दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिया। एसडीओ द्वारा बताया गया कि प्रखंड स्तर एवं अनुमंडल स्तर के सभी पदाधिकारी को एक-एक विद्यालय आवंटित किए जाएं ताकि वे उस विद्यालय में जाकर कक्षा का संचालन कर सकें एवं विद्यालय की समग्र गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे बेहतर से बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने प्लस टू उच्च विद्यालय के विकास कोष की राशि को विद्यालय हित में नियमानुसार व्यय करने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति से आग्रह हेतु अनुरोध करने के लिए बीईओ को निर्देश दिया। एसडीओ द्वारा सभी बीईओ को यह भी निदेश दिया गया कि 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का नजदीकी विद्यालय में नामांकन कराने हेतु बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से समन्वय बनाते हुए कार्य सम्पादित करेंगे। साथ ही पांचवी  एवं आठवीं पास बच्चों के अगले कक्षा में शत प्रतिशत नामांकन हो या भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने चारों प्रखंड में चल रहे कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के संबंध में भी जानकारी सभी बिईओ से लिया । एसडीओ द्वारा बताया गया कि यह बैठक प्रत्येक सप्ताह शनिवार के दिन आयोजित की जाएगी। बैठक में पांचो शैक्षणिक अंचल के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी क्रमशः मधुकर कुमार, शेखर कुमार, महेश पासवान, इसरार अहमद एवं विभा रानी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!