भारत की जनगणना 2027 के तहत श्री लीलाधर +2 उच्च विद्यालय बेनीपट्टी में चल रहे प्रशिक्षण कार्यों का जायजा लिया एसडीएम
जानकारी देते एसडीएम
बेनीपट्टी
भारत की जनगणना 2027 के तहत बेनीपट्टी अनुमंडल के लिए श्री लीलाधर +2 उच्च विद्यालय बेनीपट्टी में चल रहे प्रशिक्षण कार्यों का जायजा अनुमंडल पदाधिकारी , बेनीपट्टी शारंग पाणि पाण्डेय के द्वारा लिया गया! उन्होंने तृतीय बैच के रूप में चल रहे प्रशिक्षण में मधवापुर प्रखंड और नगर पंचायत बेनीपट्टी के प्रशिक्षुओं द्वारा लिए जा रहे प्रशिक्षण का खक्ष में जाकर अवलोकन किया तथा सभी प्रशिक्षुओं को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीओ ने सभी प्रशिक्षु, प्रशिक्षक और आमजनो से अपील किया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत स्वगणना कार्य 17 अप्रैल से किया जा रहा है और यह कार्य 01 मई तक चलेगा। इसके बाद यह पोर्टल बंद हो जायेगा और फिर प्रगणक द्वारा 02 मई 2026 से 31 मई तक हाउस गणना का कार्य किया जियेगा। उन्होंने बताया कि स्वगणना घर का होगा इसलिए घर अथवा संबंधित परिवार के एक व्यक्ति द्वारा स्वगणना करने से उस घर का गणना हो जायेगा। एसडीओ द्वारा बताया गया कि स्वगणना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपने से संबंधित डाटा की प्रविष्टि स्वयं करेंगे जिससे गलती की संभावना कम रहेगी। स्वगणना के बाद आपको एक आई डी मिलेगा जिसे आपको संरक्षित रखना है ताकि प्रगणक के आने पर आपको उसे देना है, उस आई से प्रगणक आपके द्वार प्रविष्टि किए गये डाटा की सम्पूष्टि करेंगे। विदित हो कि स्वगणना के लिए जिला पदाधिकारी मधुबनी द्वारा भी लगातार मैथिली भाषा में लोगों से अपील किया जा रहा है। आज प्रशिक्षण स्थल पर निरीक्षण के समय चार्ज पदाधिकारी गौतम आनंद, अनिल कुमार, मनोज कुमार , सभी फिल्ड प्रशिक्षक और प्रशिक्षु उपस्थित थे।
