February 27, 2026

विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्ट का भव्य आयोजन 

0
 एसडीएम फीता काटकर उद्घाटन करते 
 बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया
बेनीपट्टी 
नंद निकेतन पब्लिक स्कूल अरेर में शुक्रवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर  बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी  द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक  सुराज नारायण सिंह, प्राचार्य, अशोक झा, उप-प्राचार्य  यू. के. सिंह, इंजीनियर अशोक सर, नई शाखा के निदेशक, चिंतामणि ,  नगमणि  तथा विद्यालय के अन्य गणमान्य शिक्षकगण—प्रभास , पी. रमजान , श्रीमती सरोज मैम सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्ट में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने विज्ञान प्रोजेक्ट और विभिन्न व्यंजन प्रस्तुत किए।विद्यालय के निदेशक  द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया ।
बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी ने विद्यालय में हो रही रचनात्मक एवं नवाचार आधारित शिक्षा की सराहना की। इस कार्यक्रम में बोरहर जीरोल स्थित  सरकारी उच्च विद्यालय के प्राचार्य तथा कक्षा 9 के कुछ छात्र भी शामिल हुए। उन्हें सीबीएसई शिक्षा पद्धति, अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया तथा लैब मैनुअल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!