अनुमंडल स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में राशन कार्ड, गैस कनेक्शन व अंत्योदय योजना की हुई समीक्षा

0
सडीओ ने पात्र लोगों से नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कराने का दिया निर्देश, अंत्योदय कार्डों की समीक्षा के आदेश
 बैठक करते एसडीएम 
बेनीपट्टी
अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ, बेनीपट्टी में शुक्रवार को अनुमंडल स्तरीय निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी शारंग पाणि पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जन वितरण प्रणाली, गैस कनेक्शन, अंत्योदय योजना एवं खाद्यान्न वितरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सदस्य अजय भगत, अरुण यादव एवं आनंद कुमार झा ने नए एलपीजी गैस कनेक्शन की स्थिति पर जानकारी मांगी। इस पर सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि गैस एजेंसियों से प्राप्त सूचना के अनुसार फिलहाल नए गैस कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं।
एसडीओ ने सभी समिति सदस्यों से अपील की कि पात्र एवं वंचित लोगों से नए राशन कार्ड के लिए आवेदन दिलाने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि योग्य परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
सदस्य जय सुंदर मिश्र ने मांग उठाई कि सभी गैस डिलीवरी वाहनों पर “फ्री होम डिलीवरी” बड़े और स्पष्ट अक्षरों में लिखा जाए, जिससे आम लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। वहीं विजय यादव, नसीमा प्रवीण, अलका झा एवं सुजीत कुमार झा ने अंत्योदय अन्न योजना से संबंधित समस्याओं को बैठक में उठाया। इस पर एसडीओ ने सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी (एडीएसओ) को अंत्योदय कार्डों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में सदस्य विशुनदेव यादव ने अनुमंडल के सभी प्रखंडों में सीएमआर गोदाम स्थापित कराने की मांग की। इस पर एसडीओ ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में एडीएसओ राज कुमार झा, बचनू मंडल, जय सुंदर मिश्र, आनंद कुमार झा, सुजीत झा, घटा देवांगन, अलका झा, नसीमा प्रवीण, प्रदीप झा वासु, चंचल कुमार सहित सभी प्रखंडों के विपणन पदाधिकारी (एमओ) एवं एजीएम उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!