बेनीपट्टी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी
विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित
बेनीपट्टी
अनुमंडल विधिक सेवा समिति, बेनीपट्टी की ओर से स्थानीय श्री लीलाधर उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।शिविर के दौरान पैनल अधिवक्ताओं ने बालक-बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों तथा उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया। विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें अपनी जिज्ञासाओं और सवालों को रखने का अवसर भी मिला।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए और कानून से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था। शिविर में अनुमंडल न्यायिक पदाधिकारी सह सचिन अनुमंडल विधिक सेवा समिति बेनीपट्टी मनीष राय, अधिवक्ता प्रशांत कुमार ठाकुर, देवनाथ घोष, विधिक स्वयं सेवक संदीप कुमार मिश्रा, प्रभारी अनुमंडल विधिक सेवा समिति बेनीपट्टी मोहम्मद सलमान, लाल पंडित, रविंद्र कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति मधुबनी, सज्जन कुमार विद्यालय अध्यापक प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल बेनीपट्टी,पुष्पा कुमारी विशिष्ट शिक्षक, मोहम्मद नुरुल्लाह प्रधानाध्यापक श्री लीलाधर उच्च विद्यालय बेनीपट्टी, मोहम्मद हारुन, गंगा प्रसाद, सुजीत कुमार,राम किशोर मिश्रा, संजय कुमार सभी शिक्षक ने भाग लिया!
