सावन की प्रथम सोमवारी कल. प्रशासनिक सभी तैयारियां पूरी.
भैरवा श्रावणी मेला की तैयारी का निरीक्षण करते पदाधिकारी.
बिस्फी
भैरवा श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक एवं मंदिर समिति के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. कल प्रथम सोमवारी में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक किये जाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग और सतर्क है. शनिवार को एसएसपी योगेंद्र कुमार, ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ,एसडीएम सारंग पाणि पांडेय, डीएसपी अमित कुमार, रश्मि कुमारी, पुलिस इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार,बीडीओ बसंत कुमार सिंह सीओ संतोष कुमार सिंह सहीत जिले के कई अधिकारियों के द्वारा तैयारी का जायजा लिया. वही मंदिर समिति के साथ बैठक कर जलाभिषेक करने को लेकर विचार विमर्श किया. मौके पर कई दिशा निर्देश भी दिए गए. मंदिर समिति के द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, रंग रोगन, विद्युत, पेय जल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. इस साल भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा,और पूजा व्यवस्था को बेहतर बनाने में प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रही है. मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा अर्चना, रुद्राभिषेक, महा आरती, भजन कीर्तन एवं शिव महिमा से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. वही एसडीएम सारंग पाणि पांडेय ने बताया कि जलाभिषेक शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को लेकर 125 दंडाधिकारी, 144 पुलिस पदाधिकारी एवं 53 चेक पोस्ट के साथ 3 गस्ती व पेट्रोलिंग टीम तैनात रहेगे.88 महिला पुलिस जवान, 602 पुरूष पुलिस जवान, 106 ग्रामीण चौकीदार एवं तीन क्यूआईपी तैनात रहेगे. 20 जगह पर सीसीटीवी कैमरा के साथ वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी. मेटल डिटेक्टर का प्रबंध की गई है. पांच स्थानों पर नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं.
