भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवा समाजसेवी राघव विकास सिंह का किया स्वागत
सम्मानित करते नेता
मधुबनी
फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के धर्मडीहा पंचायत अंतर्गत जगतपुर गांव निवासी युवा समाजसेवी राघव विकास सिंह के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बुधवार को झंझारपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने कहा कि राघव विकास सिंह फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता दोनों धर्मडीहा पंचायत के मुखिया रह चुके हैं तथा वर्तमान में उनकी माता पंचायत की मुखिया हैं और राष्ट्रपति से सम्मानित भी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राघव के भाजपा परिवार में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।जिला प्रभारी ज्योति नारायण मंडल ने कहा कि राघव विकास सिंह के नेतृत्व, कार्यशैली और सामाजिक अनुभव का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा तथा उनकी सक्रिय भागीदारी से भाजपा संगठन और मजबूत होगा।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राघव विकास सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” में उनकी पूर्ण आस्था है और विकसित भारत तथा समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पद की इच्छा नहीं है। पार्टी संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसका पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन हित में सदैव सक्रिय रहेंगे।इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
