पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से दिया इस्तीफा
विनोद कुमार सिंह
मधुबनी,
बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रो. विनोद कुमार सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की प्राथमिक सदस्यता सहित पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित करते हुए भेजा है।अपने त्यागपत्र में प्रो. सिंह ने लिखा है कि पार्टी द्वारा राष्ट्रवादी नैतिक मूल्यों की लगातार उपेक्षा तथा आधारहीन एवं भ्रामक कार्यशैली के कारण उनके लिए पार्टी में बने रहना असहनीय हो गया है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए वह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से अपना इस्तीफा दे रहे हैं।त्यागपत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि पार्टी की वर्तमान कार्यप्रणाली से वे असंतुष्ट हैं और इसी कारण उन्होंने यह निर्णय लिया है।प्रो. विनोद कुमार सिंह बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य रह चुके हैं और मिथिलांचल की राजनीति में उनकी पहचान एक सक्रिय राजनीतिक चेहरे के रूप में रही है। ऐसे में उनका कांग्रेस छोड़ना जिले के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।फिलहाल उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। राजनीतिक हलकों में उनके इस्तीफे के बाद विभिन्न तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
