मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मधुबनी में 21 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का किया लोकार्पण
विधायक माधव आनंद बोले— गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बनेगा विकसित बिहार
उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक
मधुबनी,
पंडौल प्रखंड स्थित श्री कामेश्वर हाई स्कूल, पंडौल में विकसित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का लोकार्पण एवं नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय का लोकार्पण किया।समारोह में मधुबनी विधानसभा के विधायक माधव आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत-गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विधायक का स्वागत किया।अपने संबोधन में विधायक माधव आनंद ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास बिहार के उज्ज्वल भविष्य का संकेत हैं। शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज, राष्ट्र और चरित्र निर्माण की मजबूत नींव है। ऐसे विद्यालय नई पीढ़ी को बेहतर अवसर और नई दिशा प्रदान करेंगे।विधायक ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार और समाज दोनों की समान भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आदर्श विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा तथा विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मधुबनी जिले के सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल (आदर्श विद्यालय) संचालित, विद्यालयों की सूची जारी
मधुबनी
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मॉडल स्कूल (आदर्श विद्यालय) योजना के तहत मधुबनी जिले के सभी प्रखंडों में चयनित विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। इन विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले के प्रखंडवार मॉडल स्कूलों की सूची इस प्रकार है—
अंधराठाढ़ी – जेएचडी +2 उच्च विद्यालय, गौरगामा
बाबूबरही – +2 समाज उच्च विद्यालय, घोंघौर
बासोपट्टी – आई.एस. +2 उच्च विद्यालय, बासोपट्टी
बेनीपट्टी – उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगवास
बिस्फी – उत्क्रमित मध्य विद्यालय, परसौनी नॉर्थ
घोघरडीहा – उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मझौरा, घोघरडीहा
हरलाखी – दीनदयाल +2 उच्च विद्यालय, उमगांव
जयनगर – पी.आर. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोरहिया
झंझारपुर – गिरधारी चौरसिया समाज उच्च विद्यालय, जयंती ग्राम, संत नगर
कलुआही – टी.एन. +2 उच्च विद्यालय, कलुआही
खजौली – एम.जी.एस. उच्च विद्यालय, खजौली
खुटौना – एल.एन.जे. +2 उच्च विद्यालय, लौखा
लदनियां – जे.के.सी.एल. +2 उच्च विद्यालय, खजेडीह
लखनौर – एम.पी.टी. उच्च विद्यालय, झंझारपुर (आर.एस.)
लौकही – एस.एस.पी. +2 उच्च विद्यालय, नरहिया
मधेपुर – जवाहर उच्च विद्यालय, मधेपुर
मधवापुर – लक्ष्मी जनता +2 उच्च विद्यालय, मधवापुर
पंडौल – श्री कामेश्वर उच्च विद्यालय, पंडौल
फुलपरास – किसान उच्च विद्यालय, बथनाहा
रहिका – उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मलंगिया
राजनगर – +2 मनमोहन उच्च विद्यालय, रामपट्टी
इन मॉडल स्कूलों के माध्यम से छात्रों को आधुनिक शिक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इससे जिले के विद्यार्थियों को अपने ही प्रखंड में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का लाभ मिल सकेगा।
