जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता ::- विधायक माधव आनंद
समस्या सुनते विधायक
मधुबनी
मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव आनंद ने शनिवार को जिला अतिथि गृह, मधुबनी में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान 150 से अधिक लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।जनता दर्शन में विभिन्न पंचायतों एवं नगर क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, सामाजिक सुरक्षा सहित जनहित से जुड़े कई मुद्दे विधायक के समक्ष रखे। इस दौरान नागरिकों ने क्षेत्र के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।विधायक माधव आनंद ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और जनप्रतिनिधि होने के नाते प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनना तथा उसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद स्थापित कर विकास की दिशा तय करने का प्रभावी माध्यम है। जनता से प्राप्त प्रत्येक सुझाव पर गंभीरता से विचार कर मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, किसानों, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं अपेक्षाएं विधायक के समक्ष रखीं।
