भावुक माहौल में निवर्तमान डीपीआरओ परिमल कुमार को विदाई, ज्योति रानी ने संभाला प्रभार

0
आदान प्रदान करते अधिकारी
मधुबनी, 
मधुबनी के निवर्तमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) परिमल कुमार ने अपना प्रभार नवपदस्थापित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती ज्योति रानी को सौंप दिया। इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।विदाई समारोह में परिमल कुमार ने कहा कि मधुबनी में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में कार्य करना उनके लिए सम्मान, सीख और आत्मीयता से भरी अविस्मरणीय यात्रा रही। उन्होंने अधिकारियों और पत्रकारों द्वारा मिले स्नेह, सम्मान एवं सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सभी पत्रकार साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जनहित से जुड़ी सूचनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मिले सहयोग को उन्होंने हमेशा प्रेरणादायी बताया।परिमल कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान हुई किसी भी अनजानी त्रुटि के लिए क्षमा याचना करते हुए विश्वास जताया कि नवपदस्थापित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती ज्योति रानी को भी सभी का समान स्नेह और सहयोग मिलेगा, जिससे जनसंपर्क विभाग अपनी जिम्मेदारियों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सके।समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने परिमल कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नई जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती ज्योति रानी का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!