आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं निष्पादन हेतु संबंधित कर्मियों को दिए निदेश:-डीएम

0
 उद्घाटन करते जिलाधिकारी 
 मधुबनी
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के द्वारा मंगलवार को मधवापुर प्रखंड के बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बासुकी के परिसर में सहयोग शिविर का शुभारंभ एक स्थानीय बच्ची से दीप प्रजवलित कर किया गया।शिविर में काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
सहयोग शिविर में पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समस्याओं से संबंधित पंचायत से संबंधित 70 से अधिक आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन अधिक था, जिसमें  में से 68 आवेदनों का निष्पादनकर दिया गया। वही शिविर के माध्यम से लगभग 150 से अधिक आवेदन जमा किया गया।**पंचायत स्तर पर आयोजित इस  शिविर में प्रशासन गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य किया।सहयोग शिविर के द्वारा आमजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उनके पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना, समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई तथा लोगों के आवेदन एवं शिकायती आवेदनों को प्राप्त किया गया।* *प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कारवाई करते हुए मौके पर ही निष्पादन भी किया गया, जिससे लोगों में विश्वास का माहौल बनता देखा गया।जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शिविर में उपस्थित एक-एक ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।**ग्रामीणों के द्वारा पंचायत में जलजमाव की समस्या, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एम.बी.बी.एस. चिकित्सक का पदस्थापन करने, पंचायत में नल-जल योजना सुचारू रूप से संचालित नही होने, बिजली का तार नीचे लटके होने तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना प्रखंड मुख्यालय कराने सहित अन्य सुझावों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कारवाई का आश्वासन दिया गया गया। जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार की ओर से बिहार भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अंतर्गत विवाह योजना के लाभुक ईश्वर देव पंडित को 50 हजार का चेक सौंपा।बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा (संशोधन) योजना की लाभुक गुड़िया देवी को 2 लाख रुपये का चेक सौपा गया।*
*वही बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना की लाभुक ममता देवी को भी 2 लाख रुपये का चेक दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तरीय/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें तथा आमजनों की समस्याओं को निर्धारित समयसीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुँचे इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाय।
तत्पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के द्वारा भी पुलिस से संबंधित कार्यो एवं डायल 112 के माध्यम से त्वरित सहायता पहुचाए जाने आदि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन दिए तथा अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं प्रशासनिक सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे पंचायतों के लोगों के समय एवं संसाधनों की बचत हो रही है।आज जिले के कुल 26 पंचायतों एवं जिले के सभी नगर निकायों के 15 वार्डो में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सभी शिविरों में जिलास्तरीय वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंडों के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में सक्रिय रहे।सहयोग शिविर में पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार, डीपीओ, आईसीडीएस, ललिता कुमारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, राजेश कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नितेश पाठक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकार सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!