रेलवे गुमटी संख्या-13 पर आरओबी निर्माण की दिशा में बड़ी प्रगति, डीपीआर तैयार::- विधायक माधव आनंद

0
विधायक माधव आनंद 
मधुबनी
 मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं बिहार विधानसभा की शून्यकाल समिति के अध्यक्ष माधव आनंद ने बताया कि रेलवे गुमटी संख्या-13 पर प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण परियोजना की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित जनहित परियोजना की संयुक्त व्यवहार्यता अध्ययन (ज्वाइंट फिजिबिलिटी स्टडी) पूरी हो चुकी है तथा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) भी तैयार कर लिया गया है।विधायक ने बताया कि वे लगातार रेलवे मंत्रालय, रेलवे बोर्ड एवं संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त व्यवहार्यता अध्ययन और डीपीआर को आवश्यक वित्तीय अनुमोदन के लिए रेलवे के अकाउंट्स सेक्शन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव अंतिम अनुमोदन के लिए रेलवे बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।माधव आनंद ने कहा कि रेलवे गुमटी संख्या-13 पर आरओबी का निर्माण मधुबनी शहर और आसपास के हजारों लोगों की वर्षों पुरानी मांग है। इसके बनने से आवागमन सुगम होगा, जाम की समस्या में कमी आएगी तथा लोगों की सुरक्षा और सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका दायित्व है। इसी उद्देश्य से वे परियोजना की प्रत्येक प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।विधायक ने विश्वास जताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी होने के बाद परियोजना को अंतिम स्वीकृति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास तब तक जारी रहेगा, जब तक आरओबी परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो जाता।अंत में उन्होंने मधुबनी की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े हर मुद्दे पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगेl

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!