शिक्षकों की समस्याओं के निदान हेतु राज्य संघ कृतसंकल्पित:-प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार

0
कार्यक्रम को उद्घाटन करते दीप प्रज्वलित कर 
 मधुबनी
शिक्षक संघ बिहार जिला इकाई मधुबनी के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुधवार को स्थानीय नगर भवन मधुबनी के हांल में  20वाँ  स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष राजू यादव ने की एवं संचालन संघ के जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संघ के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुबनी अक्षय कुमार पांडे प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष राजू यादव जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी एवं जिला संघ के अन्य पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।तत्पश्चात सभी पदाधिकारी का स्वागत पाग चादर एवं माला पहनाकर किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष  केशव कुमार ने कहा कि शिक्षकों की समस्या एवं मांगों के समर्थन में राज्य संघ के द्वारा वर्षों से विभिन्न स्तर पर आंदोलन किया गया, तथा संघ की अनेक उपलब्धि हुई। शिक्षामित्र से शिक्षक तथा वेतनमान की प्राप्ति संघ के आंदोलन के फलस्वरूप प्राप्त हुआ ।सम्मानजनक वेतनमान तथा पुरानी पेंशन लागू करवाने की दिशा में प्रदेश स्तर पर आगामी आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा ।शिक्षकों की समस्याओं के निदान हेतु राज्य संघ कृतसंकल्पित है ।सरकार के शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीति का संघ विरोध करती है तथा आगे भी शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुबनी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु बच्चों में गुणात्मक विकास का सृजन हो तथा बौद्धिक रूप से विकसित हो सके। उन्होंने शिक्षकों से ससमय  विद्यालय में पहुंचकर शिक्षा प्रदान करने का आह्वान की।  शैक्षणिक माहौल सुंदर बनाने का निर्देश दिया शिक्षा में गुणात्मक विकास हुआ है। शिक्षकों के वेतन ससमय भुगतान करने का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार वर्ष 2005 से ही शिक्षक संघ के आंदोलन में सक्रिय रहे हैं तथा आंदोलन किए हैं इनके संघ में पूर्व में भी आस्था थी और आगे भी रहेगी। उनके नेतृत्व में ही आगामी आंदोलन शीघ्र ही किया जाएगा। उन्होंने शीघ्र ही राज्य संघ की बैठक करने की मांग की है ताकि आगे की रणनीति पर विचार किया जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि जिला संघ शिक्षकों के समस्याओं के निदान हेतु हमेशा तत्पर है चट्टानी एकता बरकरार रखते हुए आगे भी तत्पर रहेगी। उन्होंने इसके जिले के शिक्षकों से अपनी चट्टानी एकता बरकरार रखते हुए आगामी आंदोलन हेतु तैयार रहने की घोषणा की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने कहा कि पटना में वर्ष 2005 में शिक्षामित्र पर लाठी चार्ज एवं तीव्र आंदोलन के फलस्वरूप स्थाई किया गया जिला संघ के द्वारा यह 20 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम है। पुराने शिक्षकों की भांति सभी सुविधा प्राप्त नहीं होने एवं पूर्ण पेंशन लागू नहीं होने  तक संघ का आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। सभी कोटि के शिक्षकों से उन्होंने गोल बंद रहने का आह्वान किया ।ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सके ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद अहमद हुसैन जिला प्रवक्ता अंकलित कुमार झा एवं महिला प्रभारी गीता झा ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षक संघ बिहार के द्वारा सभी कोटि के शिक्षकों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। आप सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से आग्रह है कि अपनी आस्था एवं विश्वास शिक्षक संघ बिहार में रखें ।शिक्षक संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार के द्वारा नए जिला कमेटी मधुबनी के पदाधिकारी की घोषणा करते हुए पाग दुपटा एवं माला से सम्मानित किया गया। तथा प्रदेश संघ में जिला मधुबनी से दो पदों की घोषणा किये प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार एवं जिला अध्यक्ष राजू यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया ।जिला संघ के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को इसके लिए जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी के द्वारा जिला संघ की उपलब्धि मानते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। जिला संघ के पदाधिकारी की सूची निम्नवत है राजू यादव जिला अध्यक्ष पवन कुमार चौधरी जिला प्रधान सचिन मोहम्मद अहमद हुसैन जिला कोषाध्यक्ष अंकलित कुमार का जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार जिला संयोजक गीता झा जिला महिला प्रभारी अखिलेश चौधरी जिला संगठन सचिन रजनीश कुमार गांधी जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद फारूक वरीय उपाध्यक्ष  रजनीश कुमार गांधी जिला मीडिया प्रभारी लालू पासवान जिला कार्यालय सचिव मोहम्मद साबिर जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश  तेज नारायण यादव सुरेश चंद्र सुमन वशमी आरा मोहन कुमार शिव कुमार झा जिला सचिव देवानंद झा रमेश कुमार सिंह विश्वनाथ राय लाल बिहारी प्रसाद वर्मा कुमार कुणाल मोहन कुमार मंगलम अमरेश कुमार सिंह गोपाल राय संयुक्त सचिव प्रखंड संघ के पदाधिकारी गण कुलदीप कुमार दिनेश यादव मोहम्मद वारिश अभय चन्द्र सतेंद्र पासवान राजेश कुमार हरी नंदन यादव मोहम्मद अहसान राकेश मिश्रा रजी अहमद आरफि रंजन कुमार प्रमोद कुमार अयोध्या पासवान हरि नारायण यादव धनीकलाल यादव पूनम कुमारी विभा कुमारी अंजू झा पूनम यादव नाजनी खातून साधना कुमारी सोनी कुमारी ज्योति गुप्ता कुमारी अर्चना सहित हजारों शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!