के.वाई.सी. फाउंडेशन के योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, विधायक-एमएलसी भी हुए शामिल

0
योग अभ्यास करते विधायक एमएलसी 
बेनीपट्टी, 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण के अवसर पर रविवार को बेनीपट्टी पूरी तरह योगमय नजर आया। अनुमंडल मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, अनुशासन एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।बेनीपट्टी कटैया रोड स्थित डॉ. एन.सी. कॉलेज परिसर में के.वाई.सी. फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। योग गुरु सुनील भूषण झा ने शिविर में उपस्थित अतिथियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा निःशुल्क चना-मूंग और मीठे शर्बत की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक विनोद नारायण झा तथा बिहार विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर सुबह छह बजे शिविर में पहुंचकर योगाभ्यास में शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पी.आर. सुलतानिया ने की। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” पर अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का प्रभावी माध्यम है।विशाल योग शिविर में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. प्रभात रंजन सुलतानिया, श्रवण सुलतानिया, मदन लाल कर्ण, भवानंद झा, अंजली देवी, लक्ष्मण पंडित, संतोष पासवान, विकास दास, विष्णु कुमार, जनाबे अली, रोहन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।अंत में के.वाई.सी. फाउंडेशन के संचालक पंकज कुमार झा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नियमित योगाभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!