35 प्रशिक्षणधारियो के बीच  प्रमाण पत्र वितरण किया गया

0
कार्यशाला का उद्घाटन करते 
बेनीपट्टी 
एसके चौधरी शिक्षा न्यास द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र चानपुरा बसैठ मधुबनी के सभागार में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया! जिसका उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रामानुज प्रसाद  एवं एसके चौधरी शिक्षा न्यास के निर्देशक डॉ  संत कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया! बताया गया कि कार्यशाला में जिले में कृषि के विकास, आधुनिकतम तकनीकी के प्रसारण,बेरोजगार युवकों को रोजगार मुखी बनाने एवं उनके आर्थिक समृद्धता के साथ-साथ उन्हें खाद एवं उर्वरक का लाइसेंस लेने, खाद एवं उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस को नवीकरण करने हेतु कई तरह की जानकारी दी गई!15 दिवसीय प्रशिक्षण संचालित किया गया था! इस अवसर पर पूर्व प्रशिक्षित बैच के 35 प्रशिक्षण धारी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया! कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग डोपटा देकर सम्मानित किया गया! डॉ संत कुमार चौधरी ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र अनवरत अनेको प्रशिक्षण के साथ-साथ कृषि परामर्श सेवा, राष्ट्रीय सेवा अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार कृषकों को सेवा में सतत पर रहती है!इससे हजारों किसान लाभान्वित होते रहते हैं!एसके चौधरी शिक्षा न्यास,कृषि एवं स्वास्थ्य सेवाओं में भी कई कार्यक्रम चलाते हैं! एसके चौधरी ने बताया कि कृषि में उत्पादन बढ़ाने हेतु हेतु संस्था में उपलब्ध सेवाओं से अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया! इस अवसर पर बरीय वैज्ञानिक मंगलानंद झा ने बताया कि कृषि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित नरसी को काफी लाभ मिलता है संस्था के वैज्ञानिक मंगलानंद झा,प्रमोद कुमार झा राकेश कुमार यादव अरविंद कुमार द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई iइस अवसर पर वेदमती भावनाथ चौधरी कॉलेज  ऑफ एजुकेशन के व्याख्याता संजना कुमारी कंचन किरण मनीष कुमार परमानंद चौधरी के अलावा कई लोगों ने विचार व्यक्त किया!

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!