शराब कांड का मुख्य अभियुक्त एवं जिला का टॉप-10 कुख्यात अपराधी राजा महतो गिरफ्तार:-डीएसपी

0
जानकारी देते डीएसपी 
 बेनीपट्टी 
 बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई 26, को गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी एवं माधवापुर थाना की संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार के आगे-आगे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी पुलिस टीम की रेकी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार अपराधी तेजी से भागने लगा। जिसके पश्चात् पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर कार चालक सुजीत कुमार राय को मौके पर ही दबोच लिया गया था। जबकि मोटरसाइकिल सवार तीन अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहे थे। तदोपरांत पुलिस द्वारा कार की विधिवत तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गई थी। पूछताछ के क्रम में कार चालक द्वारा फरार अभियुक्तों की पहचान. राजा महतो, . दिनेश मुखिया और . दशरथ महतो के रूप में की थी। इस शराब तस्करी मामले के बाद से ही मुख्य अभियुक्त राजा महतो लगातार फरार चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।पुलिस अधीक्षक, मधुबनी योगेंद्र कुमार के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में 19. जून को गुप्त सूचना के आधार पर टॉप-10 अपराधी राजा महतो को माधवापुर पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया हैं एवं आवश्यक पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस कांड में संलिप्त फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!