बिस्फी अंचल राजस्व कर्मचारी के साथ विवाद होने के आरोप में वाहन सहित चार अभियुक्त को लाईसेंसी हथियार के साथ किया गया गिरफतार,,::- डीएसपी अमित कुमार
गिरफ्तार अभियुक्त
बेनीपट्टी
बिस्फी अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी के उपर जान मारने के नियत से चार चक्का वाहन चढाने का प्रयास करने के आरोप में वाहन सहित चार अभियुक्त को लाईसेंसी हथियार के साथ किया गया गिरफतार किया गया है! उक्त बातें बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया! अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक मधुबनी योगेंद्र कुमार के निर्देशन पर कार्रवाई की गई है! बताया गया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपटटी अमित कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने दल बल के साथ थानाध्यक्ष एंव अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना कारित करने वाले चार अभियुक्तों के साथ साथ घटना में प्रयोग की गयी वाहन एवं लाईसेंसी हथियार बरामद किया गया है।इस घटना को लेकर विस्फी थाना कांड संख्या दर्ज किया गया है! प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त निलेश कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार सिंह पे० स्व० वकील प्रसाद सा० सैदपुर जिला भागलपुर,. शिवेश कुमार पे० स्व० संजय प्रसाद सा० मोपती बाजार जिला आरा आदर्श कुमार पे० अजय कुमार थाना सोनपुर जिला सारण के विरूद्ध दर्ज कराया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि 17 जून को राजस्व कर्मचारी विजय कुमार राजस्व महा अभियान का कार्य कर रहे थे। उसी बीच निलेश कुमार अग्रवाल अपने तीन प्राईवेट गार्ड लाईसेंसी हथियार के साथ आया और मांगी गयी सूचना से संबंधित आवेदन की मांग की गयी। इस पर वादी नाजीर बाबु को देने की बात बताये। उसी बीच निलेश कुमार अग्रवाल . संतोष कुमार सिंह पे० स्व० वकील प्रसाद सा० सैदपुर जिला भागलपुर . शिवेश कुमार पे० स्व० संजय प्रसाद सा० मोपती बाजार जिला आरा . आदर्श कुमार पे० अजय कुमार थाना सोनपुर जिला सारण के द्वारा बाता बाती एवं गाली गलौज किया जाने लगा। उसके बाद वादी अपने वरीय पदाधिकारी एंव थानाध्यक्ष को सूचित किये। इस पर निलेश अग्रवाल अपना वाहन को लेकर जाने लगा जिसे वादी के द्वारा रूकने का ईशारा किया गया तो जान मारने के नियत से गाडी से धक्का मार दिया जिससे उपस्थित लोगों के द्वारा बीच बचाव किया गया। ईलाज हेतु स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पूर्व में भी निलेश अग्रवाल के द्वारा मोबाईल के माध्यम से वादी को गाली गलौज एंव धमकी एवं गलत केस में फँसाने का धमकी दिया गया था। तत्पश्चात कांड दर्ज कराते हुए अग्रतर कार्रवाई किया गया है।घटनास्थल के पास से एक चारपहिया वाहन जिस पर न्याय आयोग का बोर्ड लगा हुआ, स्कीनटच मोबाईल,एक एयर पिस्टल,एक एयर राईफल, एक रायफल (लाईसेंसी जिंदा कारतुस-22 जप्त किया गया! इस छापेमारी में पु०नि० अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष बिस्फी,पु०अ०नि० अमित कुमार चौरसिया, बिस्फी, पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, बिस्फी, प्रशि० पु०अ०नि० अरूण कुमार, विस्फी, म०सि० रंजु कुमारी, विस्फी,, गृह० कृष्ण कुमार यादव, विस्फी थाना।
गृह० कमलेश महतो, विस्फी थाना शामिल थे!
