जन सहयोग सह जन-कल्याण शिविर में उमड़ी आमजनों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
विधायक प्रमाण पत्र देते
बेनीपट्टी,
बेनीपट्टी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जन सहयोग सह जन-कल्याण शिविर में आमजनों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था।शिविर में विधायक विनोद नारायण झा, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, एडीएम मुकेश रंजन, बीडीओ महेश्वर पंडित, प्रमुख सोनी देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं एवं आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा जनता की शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के लिए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।
