मधुबनी में एमएसएमइ एक्सटेंशन सेंटर स्थापना की उम्मीद जगी, केंद्रीय मंत्री ने शुरू कराई विभागीय प्रक्रिया::- विधायक माधव आनंद 

0
मंत्री से मिलते विधायक फाइल फोटो
मधुबनी
मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक, बिहार विधानसभा की शून्यकाल समिति के अध्यक्ष, बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता विधायक दल तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव  माधव आनंद के प्रयासों से मधुबनी मेंएमएसएमइ  एक्सटेंशन,टेक्निकल सेंटर की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। माधव आनंद ने बताया कि उन्होंने हाल ही में नई दिल्ली में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम  मंत्री  जीतन राम मांझी जी से मुलाकात कर मधुबनी में एमएसएमइ एक्सटेंशन,टेक्निकल सेंटर की स्थापना की मांग रखते हुए विस्तृत ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया था कि मिथिला क्षेत्र, विशेषकर मधुबनी, हस्तशिल्प, मधुबनी पेंटिंग, कुटीर उद्योग एवं उद्यमशील युवाओं की समृद्ध परंपरा वाला क्षेत्र है, लेकिन तकनीकी मार्गदर्शन एवं संस्थागत सहयोग के अभाव में स्थानीय प्रतिभाओं को अपेक्षित अवसर नहीं मिल पाते हैं।इस संबंध में केंद्रीय मंत्री  जीतन राम मांझी द्वारा प्रेषित पत्र में जानकारी दी गई है कि मधुबनी में एमएसएमइ एक्सटेंशन,टेक्निकल सेंटर की स्थापना के प्रस्ताव पर मंत्रालय द्वारा सकारात्मक विचार किया जा रहा है तथा आवश्यक विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इससे जिले के युवाओं, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों में नई उम्मीद जगी है।विधायक माधव आनंद ने कहा कि यदि मधुबनी में यह केंद्र स्थापित होता है तो स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, उद्यमिता परामर्श और स्वरोजगार के अवसर अपने जिले में ही उपलब्ध होंगे। इससे रोजगार के लिए होने वाले पलायन में कमी आएगी तथा स्थानीय उद्योगों और कुटीर उद्यमों को नई पहचान और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा, “मेरा प्रयास केवल एक संस्थान लाना नहीं, बल्कि मधुबनी के युवाओं के भविष्य को संवारना है। मैं चाहता हूँ कि हमारे युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर-परिवार छोड़कर दूर न जाना पड़े। विकास और अवसर मधुबनी की धरती पर ही उपलब्ध हों।” माधव आनंद ने इस सकारात्मक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय मंत्री  जीतन राम मांझी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि मंत्रालय शीघ्र ही इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेकर मधुबनी के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि मधुबनी के विकास, रोजगार सृजन और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए उनकी लड़ाई आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!