बेनीपट्टी में सड़क एवं नाला निर्माण की 29.15 करोड़ की योजना को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग- : एमएलसी घनश्याम ठाकुर

0
 एमएलसी घनश्याम ठाकुर
बेनीपट्टी,
बिहार विधान परिषद के सदस्य श्री घनश्याम ठाकुर ने बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क एवं जल-जमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिहार सरकार के माननीय पथ निर्माण मंत्री श्री ई० कुमार शैलेन्द्र से मुलाकात कर उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मधुबनी जिला अंतर्गत एन एच-227जे के अवशेष भाग,संसारी पोखर से 16.00 किलोमीटर आरबीपी रोड तथा अंबेडकर चौक से 6.00(पी) बीयूबी रोड) के सुदृढ़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य के लिए तैयार ₹29.15 करोड़ के प्राक्कलन पर अविलंब प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया।श्री ठाकुर ने कहा कि बेनीपट्टी बाजार क्षेत्र लंबे समय से जल-जमाव एवं जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहा है, जिससे आम नागरिकों, व्यवसायियों, विद्यार्थियों तथा श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के सहयोग एवं सकारात्मक पहल के फलस्वरूप इस योजना की प्रक्रिया आगे बढ़ी है तथा नाला निर्माण संबंधी प्राक्कलन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण( एन एच एआइ)द्वारा स्वीकृत कर बिहार सरकार को हस्तांतरित किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि यह सड़क बेनीपट्टी नगर पंचायत के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ने के साथ-साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ उच्चैठ भगवती स्थान तक जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा, जल-जमाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा तथा धार्मिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।विधान पार्षद श्री ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार सरकार जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करेगी, जिससे बेनीपट्टी एवं आसपास के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, बेहतर आधारभूत संरचना एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा तथा जनता की आवाज को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य आगे भी करते रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!