खजौली के विधायक, सह मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर किए गए हमले में पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार::- एसपी
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार
मधुबनी
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने अपने कार्यलय कक्ष में सोमवार को पत्रकारों को बताया की खजौली विधान सभा अंतर्गत शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे श्रम संसाधन मंत्री, बिहार सरकार अरूण शंकर प्रसाद के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में कुल-07 (03 महिला एवं 04 पुरूष) अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है! पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त विणा देवी, पति-बीरू मंडल, सा०-ठाहर, थाना-खजौली,शितला देवी, पे०- राम उदगार मंडल, सा०-ठाहर थाना-खजौली,रंजू देवी, पति-बद्री मंडल, सा०-ठाहर थाना-खजौली,बद्री मंडल, पे०-स्व० सैनी मंडल, सा०-ठाहर, थाना-खजौली, विवेक कुमार यादव, पे०-कैलाश यादव, सा०-ठाहर, थाना-खजौली,राजदेव यादव पे०-स्व० राम सुन्दर यादव, सा०-ठाहर, थाना-खजौली, सुनील कुमार सिंह, पे०-स्व० राजेश्वर प्रसाद, सा०-ठाहर, थाना-खजौली, सभी जिला-मधुबनी है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि 5 जून की रात्रि में खजौली थाना अन्तर्गत ग्राम-ठाहर में एक व्यक्ति की रोड एक्सीडेंट में हुई मृत्यु को लेकर मधुबनी के खजौली विधानसभा के निर्वाचित विधायक-सह-श्रम संसाधन मंत्री, बिहार सरकार अरूण शंकर प्रसाद द्वारा 7. जून को समय संध्या लगभग 05:30 बजे मृतक के परिजन से मिलने हेतु उनके घर पहुँचे थें। इसी क्रम में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा वहाँ उपस्थित कुछ महिलाओं को उग्र कर मंत्री जी के वाहन के आगे खड़ा कर दिया गया एवं अनावश्यक मांग किया जाने लगा तथा पत्थर से मारकर उनके वाहन के सिसा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना प्राप्त होते हीं पुलिस उप महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारीयों द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुँच कर घटना का जायजा लिया गया एवं मंत्री जी से भी मिला गया । इस घटना में मंत्री जी पुर्ण रूप से सुरक्षीत है। बताया गया कि इस घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष, खजौली थाना द्वारा त्वरीत कार्रवाई कर कांड संख्या सुसंगत धाराओं में दर्ज कर पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देशानुसार अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा गुप्त सुचनाओं, बाहरी अन्य स्त्रोतों, मुखबिरों एवं जिले के तकनिकी टीम की सहायता से आस-पास के सी०सी०टी०वी० कैमरा का गहन अवलोकन कर सभी अभियुक्त की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु उनके ठिकानो पर विधिवत छापेमारी कर 04 पुरूष एवं 03 महिला कुल- 07 व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी जारी है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा किअफवाहों या भ्रामक सूचनाओं के आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ हिंसा करना अथवा कानून हाथ में लेना एक गंभीर अपराध है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध मधुबनी पुलिस द्वारा कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मधुबनी पुलिस न्यायोचित कार्रवाई करने हेतु पुर्णतः प्रतिबद्ध है।
